132 खिलाड़ियों के बीच जोरदार मुकाबला, अब राज्य स्तर पर गरियाबंद के 5 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम ।

Sangani

By Sangani

132 खिलाड़ियों के बीच जोरदार मुकाबला गरियाबंद इंडोर स्टेडियम में संभाग स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में 132 खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए रायपुर संभाग की टीम चयनित, गरियाबंद के 5 खिलाड़ियों को मिली जगह पढ़े पूरी ख़बर पैरी टाईम्स पर।

गरियाबंद इंडोर स्टेडियम में इन दिनों शटल की रफ्तार और खिलाड़ियों के जोश ने माहौल को रोमांचक बना दिया। स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित संभाग स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में रायपुर संभाग के पांच जिलों से पहुंचे 132 बालक-बालिका खिलाड़ियों ने कोर्ट पर अपना दमखम दिखाया। कई मुकाबलों में खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली और शानदार प्रदर्शन के बाद अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए रायपुर संभाग की टीम तैयार हो गई है।

132 खिलाड़ियों के बीच जोरदार मुकाबला

132 खिलाड़ियों के बीच जोरदार मुकाबला कोर्ट पर दिखाया खेल कौशल

गरियाबंद इंडोर स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में गरियाबंद, रायपुर, महासमुंद, धमतरी और बलौदाबाजार जिलों के कुल 132 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। 14, 17 और 19 वर्ष आयु वर्ग में खिलाड़ियों ने अपनी तकनीक, फुर्ती और प्रतिस्पर्धी क्षमता का प्रदर्शन किया।

हर मुकाबले के साथ खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ता गया। जीत के लिए खिलाड़ियों ने पूरी ताकत झोंकी, वहीं हार के बाद भी खेल भावना और अनुशासन का परिचय देखने को मिला।

राज्य स्तर की चुनौती के लिए चुनी गई रायपुर संभाग की टीम

संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए किया गया है। अब चयनित खिलाड़ी राज्य स्तर पर रायपुर संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगे।

14 वर्ष बालक वर्ग की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 24 से 27 सितंबर तक राजनांदगांव में आयोजित होगी। वहीं 17 एवं 19 वर्ष बालक-बालिका वर्ग की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 23 से 26 अक्टूबर तक सरगुजा में होगी।

गरियाबंद के इन 5 खिलाड़ियों का हुआ चयन

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए गरियाबंद जिले से पांच खिलाड़ियों ने जगह बनाई है।

19 वर्ष बालक:
राहुल निर्मलकर स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, गरियाबंद

19 वर्ष बालिका:
रश्मि शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, गरियाबंद
सावित्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पौड

17 वर्ष बालिका:
पद्मिनी साहू एंजेल एंगलो स्कूल, गरियाबंद

14 वर्ष बालक:
कुशाग्र सोम एंजेल एंगलो स्कूल, गरियाबंद

इन खिलाड़ियों के चयन से गरियाबंद जिले के खेल प्रेमियों और स्कूलों में भी उत्साह का माहौल है। अब इन खिलाड़ियों के सामने संभाग से आगे बढ़कर राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा साबित करने की चुनौती होगी।

अधिकारियों ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला

प्रतियोगिता के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी राजेश चंद्राकर, सहायक जिला सांख्यिकीय अधिकारी श्याम कुमार चंद्राकर और विकासखंड शिक्षा अधिकारी गजेंद्र ध्रुव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। अधिकारियों ने खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं देते हुए राज्य स्तर पर संभाग का नाम रोशन करने की कामना की।

प्रतियोगिता को सफल बनाने में ब्लॉक नोडल संजीव साहू, रजनी भाया, गिरीश शर्मा, होरी साहू, सुभाष शर्मा, नंदकुमार रात्रे, देवेंद्र बंजारी, नीलेश देवांगन, कैलाश साहू, वसीम कुरैशी, यश नारायण, आयुष मजुमदार, जय प्रकाश साहू, महेंद्र राजपूत, ईश्वर सेन, पंकज साहू, राम साहू, वत्सल गुप्ता, आराधना साहू, प्रिया साव, डोमेश्वर ध्रुव, बलिराम टण्डन, खिलेंश साहू, मुकेश्वरी पाल और महेंद्र यादव सहित आयोजन से जुड़े अधिकारी-कर्मचारियों एवं सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही अब निगाहें राज्य स्तरीय मुकाबलों पर हैं, जहां रायपुर संभाग के चयनित खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से नई पहचान बनाने के लिए कोर्ट पर उतरेंगे।

यह भी पढ़ें…6.43 लाख का काला कारोबार हुआ फेल महिला समेत 3 तस्करों की गांजा डिलीवरी से पहले ही खुल गई पोल, पुलिस ने 10 किलो से ज्यादा माल दबोचा ।

कृपया शेयर करें

लगातार सही खबर सबसे पहले जानने के लिए हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़े

Join Now

Join Telegram

Join Now

error: Content is protected !!