गरियाबंद में फिर वायरस का वार,कोरोना के साथ स्वाइन फ्लू की दस्तक, 3 पॉजिटिव से मचा हड़कंप ।

Sangani

By Sangani

गरियाबंद में फिर वायरस का वार कोरोना और स्वाइन फ्लू की दस्तक से हड़कंप मच गया है। जिले में 3 पॉजिटिव मरीज मिले, जबकि 13 लोगों के सैंपल जांच के लिए लिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है पढ़े पूरी ख़बर पैरी टाईम्स पर।

गरियाबंद गरियाबंद में एक बार फिर संक्रमण की आहट ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। जिले में कोरोना और स्वाइन फ्लू के 3 पॉजिटिव मरीज सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। कोरोना का एक मामला सामने आया है, जबकि स्वाइन फ्लू के दो मरीज मिले हैं। अब सबसे ज्यादा नजर उन लोगों पर है, जो संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए हैं।

गरियाबंद में फिर वायरस का वार

गरियाबंद में फिर वायरस का वार कोरोना का एक केस, स्वाइन फ्लू के दो मरीज

जानकारी के मुताबिक, कोरोना पॉजिटिव मरीज गरियाबंद मुख्यालय का बताया जा रहा है। वहीं स्वाइन फ्लू के दो मरीजों में एक मैनपुर और दूसरा गरियाबंद का रहने वाला बताया गया है। सामने आए मामलों में ट्रेवल हिस्ट्री भी सामने आने की बात कही जा रही है।

13 लोगों के सैंपल लिए गए, रिपोर्ट का इंतजार

संक्रमित मरीजों के संपर्क में आने वाले करीब 13 लोगों के सैंपल जांच के लिए लिए गए हैं। इन सैंपलों की रिपोर्ट आने के बाद यह पता चल सकेगा कि संक्रमण का दायरा कितना है। रिपोर्ट करीब 24 से 48 घंटे में आने की संभावना बताई जा रही है।

जांच बढ़ी तो सामने आ सकते हैं और मामले?

गरियाबंद में फिलहाल कोरोना और स्वाइन फ्लू की जांच को लेकर लोगों की सक्रियता सीमित होने की बात सामने आ रही है। ऐसे में जांच का दायरा बढ़ने पर और मामले सामने आने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, वास्तविक स्थिति जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी।

स्वास्थ्य विभाग ने किया सतर्क

गरियाबंद में कोरोना और स्वाइन फ्लू के मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। विभाग ने भीड़भाड़ वाले स्थानों से दूरी बनाए रखने और स्वास्थ्य संबंधी लक्षण नजर आने पर जांच कराने की सलाह दी है। फिलहाल जिले में सबसे बड़ा सवाल यही है कि 13 सैंपलों की रिपोर्ट क्या तस्वीर सामने लाती है? इन रिपोर्टों के बाद ही संक्रमण की स्थिति को लेकर स्थिति और स्पष्ट होगी।

यह भी पढ़ें…132 खिलाड़ियों के बीच जोरदार मुकाबला, अब राज्य स्तर पर गरियाबंद के 5 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम ।

कृपया शेयर करें

लगातार सही खबर सबसे पहले जानने के लिए हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़े

Join Now

Join Telegram

Join Now

error: Content is protected !!