देवभोग स्वच्छता अभियान 2025 मोदी के जन्मदिन पर जनप्रतिनिधियों ने थामी झाड़ू, मरीजों को बांटे फल ।

Photo of author

By Himanshu Sangani

हिमांशु साँगाणी पैरी टाईम्स 24×7 डेस्क गरियाबंद

देवभोग स्वच्छता अभियान 2025 मोदी जन्मदिन पर देवभोग में जनप्रतिनिधियों और अफसरों ने खुद झाड़ू थामकर सफाई की। अस्पताल में मरीजों को फल भी वितरित किए। पढ़ें प्रेरणादायक रिपोर्ट Pairi Times 24×7 पर।

Oplus_131072
Oplus_131072
IMG-20250917-WA0011
IMG-20250917-WA0012
previous arrow
next arrow

गरियाबंद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर स्वच्छता ही सेवा 2025 अभियान ने देवभोग में एक नई मिसाल कायम कर दी। आमतौर पर जनता को सिर्फ मंच से संदेश देने वाले जनप्रतिनिधि इस बार खुद झाड़ू थामकर मैदान में उतरे। संदेश साफ था स्वच्छ भारत सिर्फ नारा नहीं, बल्कि जनांदोलन है।

देवभोग स्वच्छता अभियान 2025

देवभोग स्वच्छता अभियान 2025 नेतृत्वकर्ता आगे बढ़े तो व्यवस्था भी बदल जाती है

जिला पंचायत अध्यक्ष गौरी शंकर कश्यप, जनपद अध्यक्ष पद्मलया निधि, उपाध्यक्ष सुधीर अग्रवाल समेत अन्य प्रतिनिधि और अफसरों ने मिलकर जनपद प्रांगण की सफाई की। हर कोने की धूल झाड़कर उन्होंने साबित किया कि जब नेतृत्व आगे बढ़े तो व्यवस्था भी बदल सकती है। यही नहीं, टीम अस्पताल पहुंची, मरीजों से हालचाल लिया और फल वितरित कर उनका मनोबल भी बढ़ाया।

नगर पंचायत देवभोग का उत्साह

नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश तिवारी और उपाध्यक्ष सुशील यादव के नेतृत्व में भी स्वच्छता अभियान चलाया गया। सीएमएचओ दुष्यन्त साहू सहित सभी अधिकारी-कर्मचारी और पार्षदों ने श्याम शंकर मिश्र महाविद्यालय, जगन्नाथ स्वामी मंदिर परिसर और गांधी चौक की साफ-सफाई की। इस सामूहिक प्रयास में नगर के गणमान्य नागरिक भी जुड़ गए।

जनता के लिए प्रेरणा

इस अभियान का सबसे बड़ा संदेश यही रहा कि जनप्रतिनिधि सिर्फ आदेश देने वाले नहीं, बल्कि खुद आगे बढ़कर जिम्मेदारी निभाने वाले भी हैं। देवभोग नगर पंचायत ने साफ कहा कि स्वच्छता सिर्फ एक दिन का काम नहीं, बल्कि यह हर नागरिक की निरंतर जिम्मेदारी है।

आज की यह पहल जनता को प्रेरित करती है कि अगर नेता खुद झाड़ू उठा सकते हैं तो आम नागरिक क्यों नहीं? यही लोकतंत्र की असली ताकत है।

यह भी पढ़ें…… रक्तदान से लेकर 86 बच्चों की मुस्कान और फिर बुजुर्गों के आशीर्वाद तक.. रोहित साहू की उपस्थिति में गरियाबंद में मोदी जन्मदिन बना सेवा का उत्सव ।

कृपया शेयर करें

अधिमान्य पत्रकार गरियाबंद

लगातार सही खबर सबसे पहले जानने के लिए हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़े

Join Now

Join Telegram

Join Now

error: Content is protected !!