संपादक पैरी टाईम्स 24×7 डेस्क गरियाबंद
शराबबंदी नहीं शराबधंधेबंदी सहायक जिला आबकारी अधिकारी लालजी दीवान पर शराब में पानी मिलाने अवैध बिक्री और शासकीय वाहन के दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगा है वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता ने आबकारी मंत्री और आयुक्त को शिकायत कर दीवान साहब के भ्रष्टाचार की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।
गरियाबंद छत्तीसगढ़ क्या आपने कभी सुना है कि किसी सरकारी अधिकारी की ड्यूटी नहीं बल्कि उनका होमटाउन ही उनका असली कार्यक्षेत्र बन जाए गरियाबंद जिले में कुछ ऐसा ही अद्भुत मामला सामने आया है सहायक जिला आबकारी अधिकारी ADOE के पद पर तैनात श्रीमान लालजी दीवान इस समय चर्चा का विषय बने हुए हैं आरोप है कि दीवान साहब ने अपनी सरकारी कुर्सी का इस्तेमाल एक निजी शराबसाम्राज्य खड़ा करने में किया है
वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता तरुण ठाकुर ने एक शिकायत पत्र जारी कर दीवान साहब और उनके समन्वयक उर्फ ईगल हंटर Eagle Hunter गैंग पर सनसनीखेज भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं इस शिकायत ने गरियाबंद की राजनीति और प्रशासन दोनों में फुलबोतल जैसा उबाल ला दिया है

शराबबंदी नहीं शराबधंधेबंदी पानी मिलाओ दाम बढ़ाओ दीवान साहब का सीक्रेट मिक्सोलॉजी
शिकायत के अनुसार दीवान साहब गरियाबंद मुख्यालय से सिर्फ 25 किलोमीटर दूर अपने मूल गांव सरकड़ा तहसील छुरा से ही अपना ऑपरेशन चला रहे हैं उनके प्रभार क्षेत्र की शराब दुकानों छुरा और राजिम में एक खास तरह का मिक्सोलॉजी Mixology चल रहा है अनाधिकृत स्टाफ दीवान साहब ने समन्वयकों के साथ मिलकर अपने रिश्तेदार और जानपहचान वालों को दुकानों पर बिना किसी नौकरनामा परिचय पत्र या गणवेश के काम पर लगा रखा है
होम टाउन का उठा रहे फायदा ?
दुकान बनी टेस्टिंग लैब इन अनाधिकृत कर्मचारियों का मुख्य कार्य है शराब में पानी की मिलावट करना और फिर उसे अधिक दरों पर बेचना आरोप है कि यह सीक्रेट धंधा लाखों का वारान्यारा कर रहा हैगांवगांव में होम डिलीवरी इतना ही नहीं दीवान साहब पर कोचियों अवैध शराब विक्रेताओं के माध्यम से गांवगांव में शराब की अवैध बिक्री करवाकर हफ्ता वसूली करने का भी आरोप है ठाकुर जी ने जनता में जनाक्रोश व्याप्त होने की बात कही है
युक्तियुक्तकरण या पैसा युक्तिकरण
शिकायत में यह भी बताया गया है कि दीवान साहब ने युक्तियुक्तकरण Rationalization के बहाने पुराने अनुभवी कर्मचारियों को जबरन हटाकर उनकी जगह पैसे लेकर नए लोगों की भर्ती की है लगता है दीवान साहब के लिए यह पदस्थापना नहीं बल्कि अर्थव्यवस्थापना का मामला है
सरकारी गाड़ी बनी सरपंच पति की टैक्सी
दीवान साहब की पत्नी ग्राम पंचायत सरकड़ा की सरपंच हैं शिकायत में एक और हास्यास्पद लेकिन गंभीर आरोप लगाया गया है दीवान साहब आबकारी विभाग की शासकीय गाड़ी का दुरुपयोग कर रहे हैं रोजाना अपडाउन सरकारी गाड़ी का उपयोग घर से दफ्तर और दफ्तर से घर आनेजाने के लिए किया जा रहा है निजी और पंचायत कार्य इससे भी आगे बढ़कर इस गाड़ी का इस्तेमाल निजी और यहां तक कि सरपंच के पंचायत कार्यों में भी किया जा रहा है ड्राइवर का वीआरएस जब सरकारी ड्राइवर छुट्टी पर होता है तो शराब दुकान के कर्मचारी गोलू गुप्ता को ही शासकीय वाहन चालक बना दिया जाता है यानी दुकान का काम हो या गाड़ी चलाना ऑल इन वन सर्विस ।
पुराना रिकॉर्ड चीख चीख कर दे रहा गवाही
लालजी दीवान का पिछला रिकॉर्ड भी शिकायतों से भरा रहा है धमतरी में पानी कांड पूर्व में धमतरी जिले की भखारा दुकान में भी शराब में पानी मिलावट के आरोप पर रायपुर की आबकारी टीम ने उन पर कार्रवाई कर चुकी है मुंगेली और गरियाबंद मुंगेली में भी वे शिकायतों से सुर्खियों में रहे गरियाबंद में भी 201719 के दौरान उपनिरीक्षक पद पर रहते हुए दुकानों में गंभीर अनियमितताएं पाई गई थीं
भाजपा नेता ने मंत्री और आयुक्त से की शिकायत
पप्पु ठाकुर ने मांग की है कि लालजी दीवान और उनके समन्वयक ईगल हंटर के खिलाफ उच्च स्तरीय जांच की जाए और उचित कार्यवाही की जाए इस पूरे मामले की शिकायत आबकारी मंत्री और आबकारी आयुक्त को भी की गई है इस पूरे शराबघोटाले के साथ शराब दुकान छुरा का वीडियो फुटेज और फोटो दिनांक 13112025 का भी शिकायत के साथ संलग्न किया गया है जो इस जांच में एक महत्वपूर्ण गवाह बन सकता है