संपादक पैरी टाईम्स 24×7 डेस्क गरियाबंद
Gariyaband CRPF Jawan Attack News राजडेरा जंगलों में सर्चिंग के दौरान CRPF जवान के साथ हुआ कुछ ऐसा कि सहम गई पूरी टीम आखिर झाड़ियों के पीछे से किसने किया प्रभाकर द्विवेदी पर हमला? जानें मैनपुर अस्पताल से घायल जवान का ताजा अपडेट और इस रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना की पूरी सच्चाई ।
गरियाबंद छत्तीसगढ़ के ग़रियाबंद जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। राजडेरा के घने और खतरनाक जंगलों में नक्सलियों की टोह लेने निकली CRPF की टीम पर कुदरत का कहर टूट पड़ा, सर्चिंग ऑपरेशन के दौरान एक खूंखार जंगली सुअर ने जवान पर अचानक हमला बोल दिया। इस भीषण हमले में जवान गंभीर रूप से घायल हो गया है।

Gariyaband CRPF Jawan Attack News राजडेरा के जंगलों में अचानक हुआ हमला
मिली जानकारी के मुताबिक, CRPF की एक टुकड़ी नियमित गश्त और सर्चिंग के लिए राजडेरा के बीहड़ जंगलों में दाखिल हुई थी। चारों तरफ सन्नाटा था और जवान पूरी मुस्तैदी के साथ आगे बढ़ रहे थे। तभी झाड़ियों के पीछे घात लगाकर बैठे एक विशालकाय जंगली सुअर ने अचानक टीम पर धावा बोल दिया। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, सुअर ने सीधे जवान प्रभाकर द्विवेदी को अपना निशाना बनाया।
जवान प्रभाकर द्विवेदी घायल, अस्पताल में भर्ती
जंगली सुअर का हमला इतना जोरदार था कि जवान खुद को पूरी तरह बचा नहीं पाया। हमले के तुरंत बाद साथी जवानों ने मोर्चा संभाला और घायल साथी को सुरक्षित बाहर निकाला। घायल जवान का नाम प्रभाकर द्विवेदी बताया जा रहा है।
ताजा अपडेट घायल जवान को आनन-फानन में मैनपुर अस्पताल ले जाया गया है, जहां डॉक्टरों की टीम उनका उपचार कर रही है। फिलहाल जवान की हालत स्थिर बताई जा रही है,
नक्सली खतरा और जंगली जानवरों का डर
ग़रियाबंद का यह इलाका न केवल नक्सली गतिविधियों के लिए संवेदनशील है, बल्कि यहाँ के घने जंगल हिंसक वन्यजीवों के लिए भी जाने जाते हैं। सर्चिंग पर निकले जवानों को दोहरे मोर्चे पर लड़ना पड़ता है एक तरफ दुश्मन की गोलियां और दूसरी तरफ कुदरती खतरा।