गरियाबंद पुलिस की बड़ी स्ट्राइक 1 हफ्ते में दूसरा हीरा तस्कर ढेर, 8 बेशकीमती नगीनों के साथ ओडिशा का आरोपी गिरफ्तार ।

Sangani

By Sangani

गरियाबंद पुलिस की बड़ी स्ट्राइक 1 हफ्ते में दूसरी बड़ी कार्रवाई करते हुए 8 नग हीरों के साथ ओडिशा के तस्कर को गिरफ्तार किया है। जानें पूरी रोमांचक खबर पैरी टाईम्स पर ।

गरियाबंद जिले में पुलिस ने हीरा तस्करों के खिलाफ अपनी जंग तेज कर दी है। महज एक सप्ताह के भीतर पुलिस ने तस्करी के एक और बड़े नेटवर्क को ध्वस्त करते हुए एक अंतर्राज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 8 नग बेशकीमती हीरे बरामद किए गए हैं, जिनकी बाजार में कीमत लगभग 4 लाख रुपये आंकी जा रही है।

गरियाबंद पुलिस की बड़ी स्ट्राइक

गरियाबंद पुलिस की बड़ी स्ट्राइक, फिल्मी अंदाज में बिछाया गया जाल

​गरियाबंद की स्पेशल टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि शोभा थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक व्यक्ति बेशकीमती हीरे बेचने के लिए ग्राहक की तलाश में घूम रहा है। पुलिस ने बिना वक्त गंवाए घेराबंदी की और संदिग्ध को धर दबोचा। पकड़े गए आरोपी की पहचान डमरू लाल लहरे (52 वर्ष), निवासी उमरकोट, जिला नवरंगपुर (ओडिशा) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से हीरों के अलावा तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है।

हफ्ते भर में दूसरी बड़ी कामयाबी

​गरियाबंद पुलिस की यह कार्रवाई इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे ठीक पहले 24 मार्च को पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल की थी। उस समय पुलिस ने एक अन्य तस्कर के पास से 34 नग हीरे बरामद किए थे। लगातार हो रही इन गिरफ्तारियों से हीरा तस्करी के काले कारोबार में हड़कंप मच गया है।

यह भी देखे …गरियाबंद पुलिस कप्तान का बीट,फॉर्मूला अब खाकी सिर्फ डंडा नहीं, डेटा और जागरूकता भी बांटेगी ।

कृपया शेयर करें

लगातार सही खबर सबसे पहले जानने के लिए हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़े

Join Now

Join Telegram

Join Now

error: Content is protected !!