गरियाबंद रोजगार मेला 2026 युवाओं के लिए सुनहरा मौका, 19 मई को लगेगा भर्ती मेला और खिलाड़ियों के लिए ट्रायल ।

Sangani

By Sangani

गरियाबंद रोजगार मेला 2026 को 19 मई 2026 को रोजगार मेले का आयोजन होगा जिसमें 75 पदों पर भर्ती की जाएगी,साथ ही बिलासपुर खेल अकादमी के लिए 18-19 मई को चयन ट्रायल शुरू होंगे पढ़े पूरी जानकारी पैरी टाइम्स ।

गरियाबंद जिले के बेरोजगार युवाओं और खेल प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। जिला प्रशासन द्वारा रोजगार के नए अवसर प्रदान करने और खेल प्रतिभाओं को तराशने के लिए दो महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। 19 मई को जहां एक ओर मेगा रोजगार मेला आयोजित होगा वहीं 18 और 19 मई को खेल अकादमी के लिए चयन प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

गरियाबंद रोजगार मेला 2026

गरियाबंद रोजगार मेला 2026.. 75 पदों पर सीधी भर्ती 10वीं पास भी पा सकते हैं नौकरी

छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र गरियाबंद में आगामी 19 मई 2026 को एक विशाल रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक कार्यालय परिसर में चलेगा। इस मेले में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियां जैसे स्वतंत्र माइक्रो फायनेंस और एनआईआईटी प्राइवेट लिमिटेड हिस्सा ले रही हैं।
भर्ती प्रक्रिया के तहत फील्ड ऑफिसर, कलेक्शन ऑफिसर और असिस्टेंट मैनेजर (ट्रेनी) के कुल 75 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इसके लिए शैक्षणिक योग्यता न्यूनतम 10वीं, 12वीं और स्नातक निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवारों को अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो, शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की मूल और छायाप्रति लाना अनिवार्य है।

खेलो इंडिया सेंटर में खिलाड़ियों की एंट्री का मौका

गरियाबंद के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के लिए बिलासपुर स्थित खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के दरवाजे खुल गए हैं। स्व. बी.आर. यादव राज्य खेल प्रशिक्षण केन्द्र में हॉकी, एथलेटिक्स और तीरंदाजी अकादमी के लिए चयन ट्रायल 18 और 19 मई को आयोजित किया जाएगा। इस बार विभाग ने आयु सीमा में ढील देते हुए 12 से 16 वर्ष के बालक-बालिकाओं को मौका देने का निर्णय लिया है।
अकादमी में हॉकी के लिए 80, एथलेटिक्स के लिए 30 और तीरंदाजी के लिए 30 सीटें स्वीकृत हैं। जो खिलाड़ी सब-जूनियर स्तर पर अपना करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए यह एक बेहतरीन मंच साबित होगा। चयन ट्रायल में शामिल होने वाले खिलाड़ियों को केवल दोपहर का भोजन उपलब्ध कराया जाएगा, अन्य आवास और यात्रा व्यय उन्हें स्वयं वहन करना होगा।

आवेदन की प्रक्रिया और महत्वपूर्ण संपर्क

रोजगार मेले में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को ‘ई-रोजगार पोर्टल’ या ‘छत्तीसगढ़ रोजगार ऐप’ पर ऑनलाइन पंजीयन कराना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए युवा जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष क्रमांक 07706-241269 या मोबाइल नंबर 93295-59607 पर संपर्क कर सकते हैं। वहीं खेल ट्रायल की विस्तृत जानकारी के लिए गरियाबंद स्थित खेल अधिकारी कार्यालय के कक्ष क्रमांक 09 में संपर्क किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें….गरियाबंद सुशासन तिहार में सिस्टम के आगे नतमस्तक हुए राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र, हिला देने वाला वीडियो आया सामने ।

कृपया शेयर करें

लगातार सही खबर सबसे पहले जानने के लिए हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़े

Join Now

Join Telegram

Join Now

error: Content is protected !!