गरियाबंद में दवा व्यापारियों का विरोध प्रदर्शन .. कल अचानक क्यों बंद रहेंगी दवा दुकानें क्या है विक्रेताओं के इस बड़े कदम के पीछे की मांग ।

Sangani

By Sangani

गरियाबंद में दवा व्यापारियों का विरोध प्रदर्शन,20 मई को आरती मेडिकल शिव मंदिर से कलेक्टोरेट तक निकलेगी दवा विक्रेताओं की विशाल मोटर साइकिल रैली, पूरी खबर पढ़ें।

गरियाबंद अखिल भारतीय औषधि विक्रेता संगठन के आह्वान पर 20 मई को होने वाले देशव्यापी औषधि व्यापार बंद को लेकर गरियाबंद जिला दवा विक्रेता संघ ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। जिला मुख्यालय गरियाबंद में बुधवार को दवा व्यापारी अपनी लंबित मांगों को लेकर सड़कों पर उतरकर एक बड़ी और ऐतिहासिक मोटर साइकिल रैली निकालने जा रहे हैं।

गरियाबंद में दवा व्यापारियों का विरोध प्रदर्शन

गरियाबंद में दवा व्यापारियों का विरोध प्रदर्शन आरती मेडिकल शिव मंदिर से कलेक्टोरेट तक दिखेगी एकजुटता

दवा विक्रेताओं की यह महारैली 20 मई को दोपहर 12:00 बजे स्थानीय आरती मेडिकल शिव मंदिर से शुरू होगी। भगवान शिव के दर से हुंकार भरते हुए यह रैली शहर के मुख्य मार्गों से गुजरेगी और दोपहर 1:00 बजे कलेक्टोरेट पहुंचकर संपन्न होगी जहां प्रशासनिक अधिकारियों को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा जाएगा। दवा विक्रेता संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि इस आंदोलन और रैली का मुख्य उद्देश्य औषधि व्यापार तथा जनस्वास्थ्य से जुड़ी बेहद महत्वपूर्ण और लंबित मांगों की ओर शासन प्रशासन का ध्यान आकर्षित करना है।

जनस्वास्थ्य और दवा व्यापार की लंबित मांगों को लेकर आर-पार की लड़ाई में संगठन

ऑल इंडिया स्तर पर हो रहे इस बंद को गरियाबंद जिले के सभी दवा व्यापारियों का अभूतपूर्व और पूर्ण समर्थन मिल रहा है। सड़क पर उतरने वाले सैकड़ों दवा व्यापारियों की इस रैली को पूरी तरह से शांतिपूर्ण और अनुशासित रखने का संकल्प लिया गया है। संगठन के अनुसार रैली के दौरान यातायात के नियमों और प्रशासनिक गाइडलाइन का शत प्रतिशत पालन किया जाएगा ताकि आम जनता को किसी भी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े।

पूरी तरह अनुशासित और शांतिपूर्ण रहेगी रैली यातायात नियमों का किया जाएगा पालन

इस बड़े आंदोलन को लेकर गरियाबंद जिला दवा विक्रेता संघ के अध्यक्ष अरुण मिश्रा कोषाध्यक्ष अमीन मेमन और सचिव अश्वनी सिंह ठाकुर समेत जिले के तमाम प्रमुख दवा व्यापारियों ने पुलिस अधीक्षक को लिखित सूचना देकर आवश्यक प्रशासनिक और सुरक्षा सहयोग की मांग की है।

यह भी पढ़ें…सुलग उठा उदंती टाइगर रिजर्व… 1 लाख पेड़ों की बलि देने वाले भू-माफियाओं के चक्रव्यूह में फंसे DFO वरुण जैन, क्या बाल-बाल बची जान देखे वीडियो ।

कृपया शेयर करें

लगातार सही खबर सबसे पहले जानने के लिए हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़े

Join Now

Join Telegram

Join Now

error: Content is protected !!