मोदी सरकार के 12 साल पूरे, गरियाबंद में भाजपा का घर-घर जनसंपर्क अभियान शुरू ।

Sangani

By Sangani

मोदी सरकार के 12 साल पूरे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा 5 जून से 21 जून तक गरियाबंद जिले में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाएगी। लाभार्थियों से संवाद, योग, वृक्षारोपण और विकास कार्यों का होगा प्रचार पढ़ें पूरी रिपोर्ट पैरी टाईम्स पर।

गरियाबंद चुनावी मौसम भले अभी दूर हो, लेकिन राजनीतिक थर्मामीटर का पारा चढ़ना शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी अब इन उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाने की तैयारी में जुट गई है। इसके लिए 5 जून से 21 जून तक जिलेभर में विशेष जनसंपर्क एवं जनजागरण अभियान चलाया जाएगा।
जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यशाला में प्रदेश प्रवक्ता एवं जिला संगठन प्रभारी अमित चिमनानी, जिलाध्यक्ष अनिल चंद्राकर, राजिम विधायक रोहित साहू, छत्तीसगढ़ राज्य भंडार गृह निगम अध्यक्ष चंदूलाल साहू, पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने अभियान की रणनीति पर मंथन किया।

मोदी सरकार के 12 साल पूरे

मोदी सरकार के 12 साल पूरे, विकास की फाइलें अब पहुंचेंगी सीधे जनता के दरवाजे

बैठक को संबोधित करते हुए अमित चिमनानी ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में केंद्र सरकार ने जनकल्याण और सुशासन के क्षेत्र में कई ऐतिहासिक कार्य किए हैं। अब इन उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ता घर-घर संपर्क करेंगे और लाभार्थियों से सीधा संवाद स्थापित करेंगे।
दिलचस्प बात यह है कि अभियान केवल भाषणों तक सीमित नहीं रहेगा। इसमें जनसंवाद, स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, योग कार्यक्रम, स्वास्थ्य शिविर, प्राकृतिक खेती कार्यशाला और विकास कार्यों का अवलोकन जैसे कार्यक्रम भी शामिल किए गए हैं। यानी विकास का रिपोर्ट कार्ड अब सीधे जनता के सामने प्रस्तुत होगा।

12 साल का हिसाब-किताब लेकर मैदान में उतरेगी भाजपा

जिलाध्यक्ष अनिल चंद्राकर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास और सुशासन के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुआ है। केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा है और इसी उपलब्धि को जन-जन तक पहुंचाने का यह अभियान एक प्रभावी माध्यम बनेगा।
राजनीतिक गलियारों में इसे भाजपा का जनता से सीधा संवाद अभियान माना जा रहा है, जहां सरकार के 12 वर्षों के कार्यों का लेखा-जोखा जनता के बीच रखा जाएगा। भाजपा नेताओं का मानना है कि विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करने में यह अभियान महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

बूथ स्तर तक बनी रणनीति

बैठक में जिला, मंडल और बूथ स्तर तक अभियान को सफल बनाने के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप, नगर पालिका अध्यक्ष रिखीराम यादव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश साहू , सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अब नेता जनता के दरवाजे पहुंच कर देगी 12 साल का हिसाब

राजनीति में अक्सर कहा जाता है कि जनता चुनाव के समय नेताओं को ढूंढती है और चुनाव के बाद नेता जनता को। लेकिन इस बार भाजपा ने तय किया है कि जनता के दरवाजे तक खुद पहुंचकर 12 साल की उपलब्धियों का पूरा रिपोर्ट कार्ड सौंपा जाएगा। अब देखना दिलचस्प होगा कि जनता इस रिपोर्ट कार्ड पर कितने नंबर देती है।

बैठक में ये रहे उपस्थित ।

बैठक का संचालन जिला महामंत्री डॉ आशीष शर्मा ने किया और आभार भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रीतम सिन्हा ने व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप, नगर पालिका अध्यक्ष रिखीराम यादव प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश साहू, पूर्व जिला अध्यक्ष रामकुमार साहू भागीरथी मांझी जिला उपाध्यक्ष ईश्वर साहू, पदुलोचन जगत केशरी ध्रुव, गुरुनारायण तिवारी, वरिष्ठ भाजपा नेता बलदेव सिंह हुंदल घनश्याम सिन्हा भाजपा मंत्री सुरेन्द्र सोनटेके प्रवक्ता शिवांगी चतुर्वेदी जिला मीडिया प्रभारी राधेश्याम सोनवानी जिला पंचायत सदस्य लेखराज धुर्वा नगर पंचायत अध्यक्ष महेश यादव मिलेश्वरी साहू डॉ. मनीष सिन्हा नरोत्तम साहू रितेश यादव महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष बिंदु सिन्हा शीतला पांडेय मंडल अध्यक्षगण जगमोहन पटेल मंजुलता हरित सुमित पारख धनराज विश्वकर्मा रिकेश साहू भगवानो बेहरा नवीन मांझी, भोजराज सिन्हा हेमंत सिन्हा गोपी ध्रुव, इन्द्राणी नेहरू साहू मीरा ठाकुर योगनिता मांझी तोकेश्वरी मांझी अनिता उपाध्याय, अहिल्या मरकाम नेहा जॉन डॉ अरविंदनाथ तिवारी पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष शोभाचंद्र पात्र किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष हलमन धुर्वा सोशल मीडिया जिला संयोजक अमित वखारिया हेमंत वर्मा सहित जिला पदाधिकारी मंडल मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें …खाद की ब्लैक कमाई पर कृषि विभाग का व्हाइट छापा,गरियाबंद के 6 केंद्रों को मिला नियमों के उल्लंघन का प्रसाद ।

कृपया शेयर करें

लगातार सही खबर सबसे पहले जानने के लिए हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़े

Join Now

Join Telegram

Join Now

error: Content is protected !!