जंगल में मिली रहस्यमयी महिला और मासूम बच्चा, कई सवालों के बीच पहचान की तलाश शुरू, नहीं बता पा रही अपनी पहचान ।

Sangani

By Sangani

जंगल में मिली रहस्यमयी महिला और मासूम बच्चा गरियाबंद के दशपुर जंगल में एक महिला अपने बच्चे के साथ मिली,महिला अपनी पहचान नहीं बता पा रही है। पुलिस और प्रशासन सोशल मीडिया के जरिए परिजनों की तलाश में जुटे हैं। पढ़ें पूरी खबर पैरी टाईम्स पर।

गरियाबंद जिले के दशपुर क्षेत्र के जंगल से एक महिला अपने छोटे बच्चे के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में मिली है। महिला की पहचान अब तक नहीं हो सकी है, जिससे पूरे इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। सबसे हैरानी की बात यह है कि महिला किसी से बातचीत नहीं कर रही है, जिसके कारण उसके बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पा रही है।

जंगल में मिली रहस्यमयी महिला और मासूम बच्चा

जंगल में मिली रहस्यमयी महिला और मासूम बच्चा,गांव वालों ने दिखाई मानवता

जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने जंगल में महिला और उसके बच्चे को देखा। दोनों की स्थिति को देखते हुए ग्रामीण उन्हें सुरक्षित गांव लेकर आए और भोजन व अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराईं। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
महिला और बच्चे को सुरक्षित रूप से थाने पहुंचाया गया, जहां पुलिस उनकी पहचान और परिजनों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

खामोशी बनी सबसे बड़ा रहस्य

पुलिस और स्थानीय लोगों ने महिला से उसकी पहचान, निवास स्थान और परिवार के बारे में जानकारी लेने का प्रयास किया, लेकिन महिला कोई जवाब नहीं दे रही है। उसकी चुप्पी ने मामले को और रहस्यमय बना दिया है।
अधिकारियों का कहना है कि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि महिला किस जिले या राज्य की रहने वाली है और जंगल तक कैसे पहुंची। उसके साथ मौजूद बच्चे की उम्र भी कम बताई जा रही है।

सोशल मीडिया और व्हाट्सएप ग्रुप का लिया जा रहा सहारा

महिला की पहचान करने के लिए पुलिस और स्थानीय प्रशासन अब सोशल मीडिया, व्हाट्सएप ग्रुप और अन्य माध्यमों का सहारा ले रहे हैं। महिला और बच्चे की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाई जा रही है ताकि कोई व्यक्ति उन्हें पहचान सके।

पुलिस की अपील…

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति महिला या उसके बच्चे को पहचानता हो तो तत्काल नजदीकी थाना या प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना दे। पहचान होने पर महिला को उसके परिजनों तक सुरक्षित पहुंचाने की प्रक्रिया की जाएगी।

यह भी पढ़ें … मोदी सरकार के 12 साल पूरे, गरियाबंद में भाजपा का घर-घर जनसंपर्क अभियान शुरू ।

कृपया शेयर करें

लगातार सही खबर सबसे पहले जानने के लिए हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़े

Join Now

Join Telegram

Join Now

error: Content is protected !!