गरियाबंद में खाद बीज की किल्लत की खबरों के बीच भारत सरकार के FSAS पायलट प्रोजेक्ट में शामिल हुआ है। अब किसान मोबाइल ऐप से खाद-बीज बुक कर सकेंगे। समितियों में 18206 मीट्रिक टन उर्वरक भंडारित है। अफवाहों से बचने और सुचारू वितरण के लिए निगरानी दल गठित किए गए हैं पढ़ें पूरी खबर पैरी टाईम्स पर।
गरियाबंद जिले में पिछले कुछ दिनों से खाद और बीज की कथित कमी को लेकर लगातार जमीनी माहौल गरमाया हुआ है जिसके विरोध में स्थानीय किसानों द्वारा लगातार उग्र प्रदर्शन और चक्काजाम जैसी स्थितियां निर्मित की जा रही हैं।
किसानों के इस आक्रोश को हवा देते हुए शुक्रवार को विपक्षी कांग्रेस पार्टी ने भी सड़कों पर उतरकर खाद-बीज की किल्लत के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया था और शनिवार को पाण्डुका में किसानों ने भी खाद बीज की कमी को लेकर मोर्चा खोल रखा था और सरकार व प्रशासन को आड़े हाथों लेते हुए जल्द आपूर्ति न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी थी।

गरियाबंद में खाद बीज की किल्लत की खबरों के बीच विभाग ने खोला मोर्चा
चौतरफा मचे इस सियासी बवाल और किसानों के भारी विरोध प्रदर्शनों के बीच अब जिला कृषि विभाग खुलकर सामने आया है और उसने जिले में खाद-बीज की किसी भी प्रकार की कमी होने के दावों को पूरी तरह खारिज करते हुए स्थिति साफ की है।
उप संचालक कृषि कार्यालय से जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार वर्तमान में जिले की समस्त सहकारी समितियों में खरीफ वर्ष 2026 के लिए यूरिया डीएपी एसएसपी एमओपी और एनपीके सहित कुल 18206 मीट्रिक टन रासायनिक उर्वरक का सुरक्षित भंडारण मौजूद है।
मोबाइल एप से घर बैठे बुक कर सकेंगे खाद और बीज
विभाग का कहना है कि खेतों की जुताई पूरी होने के बाद किसान भाई समितियों से उन्नत किस्म के धान बीज जैसे महामाया स्वर्णा सब-1 MTU-1156 और 1010 का लगातार उठाव कर रहे हैं जिसके लिए 10200 क्विंटल बीज पहले ही स्टोर किया जा चुका है। इस पूरे विवाद और किल्लत की खबरों को शांत करने के लिए भारत सरकार ने गरियाबंद जिले को फर्टिलाइजर सेल एप्लीकेशन सिस्टम के पायलट प्रोजेक्ट में शामिल किया है जिससे किसान अब फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल मोबाइल ऐप के जरिए घर बैठे पारदर्शी तरीके से बुकिंग कर सकेंगे।
विभाग ने किसानों के लिए जारी।किया टोल फ्री नंबर
प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे प्रदर्शनों और राजनीतिक अफवाहों से दूर रहें तथा किसी भी प्रकार की कृत्रिम किल्लत या कालाबाजारी की शिकायत के लिए गठित निगरानी दलों अथवा जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष के नंबरों 9977106777 या 7987538588 पर सीधे संपर्क करें।
यह भी पढ़ें… मोदी सरकार के 12 साल पूरे, गरियाबंद में भाजपा का घर घर जनसंपर्क अभियान ।