439 नौकरियों का सुनहरा मौका गरियाबंद जिला रोजगार केंद्र में 24 जुलाई 2026 को मेगा प्लेसमेंट कैम्प आयोजित होगा,439 पदों पर भर्ती होगी। जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज, समय और ऑनलाइन पंजीकरण की पूरी जानकारी पैरी टाईम्स पर।
गरियाबंद जिले के युवाओं के लिए रोजगार पाने का सुनहरा अवसर सामने आया है। 24 जुलाई 2026 (शुक्रवार) को जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, गरियाबंद में मेगा प्लेसमेंट कैम्प आयोजित किया जाएगा। इस कैम्प में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियां कुल 439 रिक्त पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेंगी। यदि आप नौकरी की तलाश में हैं, तो यह मौका आपके करियर की नई शुरुआत बन सकता है

439 नौकरियों का सुनहरा मौका, कई पदों के लिए सीधी भर्ती
जिला रोजगार अधिकारी अंजुम अफरोज ने बताया कि रोजगार मेले में स्वतंत्र माइक्रो फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड, रायपुर तथा अलर्ट एस.जी.एस. प्राइवेट लिमिटेड, रायपुर भाग लेंगी। इन संस्थानों द्वारा फील्ड ऑफिसर, कलेक्शन ऑफिसर, सिक्योरिटी गार्ड, सिक्योरिटी सुपरवाइजर, असिस्टेंट सुपरवाइजर, एजेंट और मार्केटिंग सहित 439 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।
8वीं पास से MBA तक के अभ्यर्थियों के लिए शानदार अवसर
इस प्लेसमेंट कैम्प में 8वीं, 10वीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर और MBA उत्तीर्ण अभ्यर्थी अपनी योग्यता के अनुसार भाग ले सकते हैं। इससे ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार पाने का बेहतर अवसर मिलेगा
पहले करें ऑनलाइन पंजीकरण
रोजगार मेले में शामिल होने के लिए ई-रोजगार पोर्टल या छत्तीसगढ़ रोजगार ऐप के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य है। बिना पंजीकरण के अभ्यर्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
प्लेसमेंट कैम्प का समय: सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक
स्थान: जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, गरियाबंद
अधिक जानकारी के लिए कार्यालयीन दूरभाष 07706-241269 तथा मोबाइल नंबर 93295-59607 पर संपर्क किया जा सकता है।
ये दस्तावेज साथ ले जाना न भूलें
रोजगार मेले में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपने साथ निम्न दस्तावेज लाना अनिवार्य होगा दो पासपोर्ट साइज फोटोसभी शैक्षणिक एवं तकनीकी प्रमाण-पत्रों की मूल प्रतिप्रमाण-पत्रों की छायाप्रतिपहचान संबंधी आवश्यक दस्तावेज ।