गरियाबंद के युवाओं के लिए नौकरी का बड़ा मौका, 30 नवंबर को लगेगा रोजगार मेला, 230 पदों पर होगी भर्ती ।

Sangani

By Sangani

गरियाबंद के युवाओं के लिए नौकरी का बड़ा मौका 30 नवंबर को रोजगार मेला आयोजित होगा,10वीं, 12वीं और स्नातक युवाओं के लिए निजी कंपनियों में 230 पदों पर भर्ती का अवसर पढ़े पूरी खबर पैरी टाईम्स पर ।

गरियाबंद जिले के नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए नवंबर का आखिरी दिन रोजगार की नई उम्मीद लेकर आने वाला है। जिले में 30 नवंबर को रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा, जहां निजी क्षेत्र के 230 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। खास बात यह है कि भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं और स्नातक निर्धारित की गई है, यानी अलग-अलग शैक्षणिक स्तर के युवाओं को नौकरी पाने का मौका मिलेगा।

गरियाबंद के युवाओं के लिए नौकरी का बड़ा मौका

गरियाबंद के युवाओं के लिए नौकरी का बड़ा मौका,एक ही दिन में 230 पदों पर भर्ती, कई तरह की नौकरियों का अवसर

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, गरियाबंद द्वारा आयोजित इस रोजगार मेले में विभिन्न निजी प्रतिष्ठानों के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। भर्ती में असिस्टेंट मैनेजर, डिप्टी मैनेजर, सिक्योरिटी गार्ड और फील्ड ऑफिसर जैसे पद शामिल हैं। रोजगार मेले में ग्लोबल एच.आर. सॉल्यूशन एंड जॉब कंसल्टेंट लिमिटेड, दुर्ग तथा स्वतंत्र माइक्रो फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड, रायपुर की ओर से भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जाएगी।

सुबह 11 बजे से शुरू होगा रोजगार मेला

छत्तीसगढ़ शासन के कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग तथा संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण के निर्देशानुसार रोजगार मेला 30 नवंबर 2026, सोमवार को जिला रोजगार कार्यालय परिसर, गरियाबंद में आयोजित होगा। भर्ती प्रक्रिया सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगी। इच्छुक अभ्यर्थियों को निर्धारित समय के भीतर पहुंचकर चयन प्रक्रिया में शामिल होना होगा।

नौकरी के लिए ये दस्तावेज साथ रखना जरूरी

रोजगार मेले में शामिल होने वाले युवाओं को अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो, सभी शैक्षणिक एवं तकनीकी योग्यताओं की अंकसूची और प्रमाणपत्रों की मूल प्रति तथा छायाप्रति लेकर पहुंचना होगा। इसके साथ ही अभ्यर्थियों को ई-रोजगार पोर्टल अथवा छत्तीसगढ़ रोजगार ऐप के माध्यम से ऑनलाइन पंजीयन कराना अनिवार्य है।

बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

जिले के युवाओं के लिए यह रोजगार मेला निजी क्षेत्र में नौकरी पाने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। रोजगार कार्यालय ने इच्छुक अभ्यर्थियों से समय पर पहुंचकर भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने और इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

रोजगार मेले से संबंधित जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के फोन नंबर 07706-241269 एवं मोबाइल नंबर 93295-59607 पर संपर्क किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें ….देवभोग में तलवार लहराकर दहशत फैलाने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जब्त की धारदार तलवारें ।

कृपया शेयर करें

लगातार सही खबर सबसे पहले जानने के लिए हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़े

Join Now

Join Telegram

Join Now

error: Content is protected !!