हर घर तिरंगा भारत माता की जयघोष की गूंज पूर्व नक्सल प्रभावित क्षेत्र में निकली तिरंगा, CRPF ने निकाली हर घर तिरंगा रैली ।

Sangani

By Sangani

हर घर तिरंगा गरियाबंद के मैनपुर के पूर्व नक्सल प्रभावित क्षेत्र में CRPF एफ-65 बटालियन ने हर घर तिरंगा रैली निकाली। ग्रामीणों और जवानों ने दिया शांति व राष्ट्रभक्ति का संदेश पढ़ें पैरी टाईम्स पर।

गरियाबंद पूर्व में वामपंथी उग्रवाद (LWE) से प्रभावित रहे गरियाबंद जिले के अंदरूनी इलाकों में अब बदलाव और विकास की तस्वीर दिखाई देने लगी है। इसी बदलाव को देशभक्ति और सामाजिक एकजुटता से जोड़ते हुए CRPF की एफ-65 बटालियन ने 13 अगस्त 2026 को मैनपुर तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत जिजार क्षेत्र में ‘हर घर तिरंगा’ रैली का आयोजन किया। रैली का उद्देश्य ग्रामीणों के बीच राष्ट्रभक्ति, शांति, सामाजिक एकता और विकास का संदेश पहुंचाना रहा।

हर घर तिरंगा

हर घर तिरंगा पूर्व नक्सल प्रभावित क्षेत्र में निकली तिरंगा रैली

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, स्थानीय प्रशासन, सुरक्षा बलों और ग्रामीण समुदाय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस रैली में ग्रामीणों, युवाओं, स्कूली बच्चों, आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों और पंचायत प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों के साथ ग्रामीणों ने हाथों में तिरंगा लेकर क्षेत्र में देशभक्ति का संदेश दिया।

यह वही इलाका रहा है, जहां कभी नक्सली गतिविधियों का प्रभाव देखने को मिलता था। ऐसे क्षेत्र में हर घर तिरंगा रैली का आयोजन सुरक्षा व्यवस्था में आए बदलाव और ग्रामीणों के बीच बढ़ते विश्वास का प्रतीक माना जा रहा है।

जवानों के साथ ग्रामीणों की भागीदारी बनी खास

रैली के दौरान CRPF जवानों ने ग्रामीणों, युवाओं और स्कूली बच्चों से मुलाकात की। जवानों और ग्रामीणों के बीच संवाद ने कार्यक्रम को केवल औपचारिक आयोजन तक सीमित नहीं रहने दिया, बल्कि इसे सामाजिक जुड़ाव का अवसर भी बनाया।

प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि जिन क्षेत्रों में कभी नक्सली गतिविधियों का प्रभाव माना जाता था, वहीं अब राष्ट्रीय पर्वों और देशभक्ति से जुड़े आयोजनों में ग्रामीण खुलकर हिस्सा ले रहे हैं। रैली के माध्यम से शांति, विकास और राष्ट्र निर्माण में ग्रामीणों की भागीदारी का संदेश दिया गया।

तिरंगे के साथ शांति और विकास का संदेश

कार्यक्रम के दौरान कहा गया कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान केवल तिरंगा फहराने तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया से सीधे जोड़ने का संकल्प भी है। स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए देश की एकता, अखंडता और समृद्ध भविष्य के लिए सामूहिक प्रयास का आह्वान किया गया।

पूर्व नक्सल प्रभावित इलाकों में इस तरह के आयोजनों से सुरक्षा बलों और स्थानीय समुदाय के बीच संवाद मजबूत होने के साथ-साथ क्षेत्र में शांति और विकास की भावना को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

कार्यक्रम का संदेश

तिरंगे के साथ बदली तस्वीर जहां कभी नक्सलवाद का साया था, वहां अब शांति, विकास और राष्ट्रभक्ति का संदेश गूंज रहा है।

यह भी पढ़ें…बिंद्रानवागढ़ विधायक जनक ध्रुव का भाजपा सरकार पर बड़ा आरोप बोले विपक्षी विधायक हूं इसलिए क्षेत्र के विकास के बजट में भी भेदभाव,देखे वीडियो ।

कृपया शेयर करें

लगातार सही खबर सबसे पहले जानने के लिए हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़े

Join Now

Join Telegram

Join Now

error: Content is protected !!