पर्यटन स्थलों पर मस्ती के साथ ट्रैफिक नियम भी जरूरी, शराबी ड्राइविंग पर गरियाबंद पुलिस की सख्ती

Sangani

By Sangani

पर्यटन स्थलों पर मस्ती के साथ ट्रैफिक नियम भी जरूरी गरियाबंद पुलिस ने पर्यटन सीजन में सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। शराब पीकर वाहन चलाने वाले 10 चालकों पर धारा 185 MV Act के तहत कार्रवाई हुई।

गरियाबंद मानसून में गरियाबंद के पर्यटन स्थलों पर हरियाली और झरनों का आनंद लेने पहुंच रही भीड़ के बीच पुलिस ने सड़क सुरक्षा को लेकर अपना ऑपरेशन नो ड्रिंक एंड ड्राइव तेज कर दिया है। संदेश साफ है पर्यटन का मजा लीजिए, लेकिन शराब पीकर स्टेयरिंग संभालने की कोशिश मत कीजिए। वरना पिकनिक का प्लान सीधे चालान तक पहुंच सकता है।

पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर के सख्त निर्देश पर जिला पुलिस द्वारा पर्यटन स्थलों और प्रमुख मार्गों पर लगातार विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। मानसून के दौरान चिंगरापगार, जतमई, घटारानी समेत जिले के पर्यटन स्थलों पर बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। ऐसे में सड़क दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी बढ़ा दी है।

पर्यटन स्थलों पर मस्ती के साथ ट्रैफिक नियम भी जरूरी

पर्यटन स्थलों पर मस्ती के साथ ट्रैफिक नियम भी जरूरी ब्रेथ एनालाइजर ने खोल दी मस्ती की पोल

15 अगस्त 2026 को जिले के अलग-अलग स्थानों पर पुलिस ने ब्रेथ एनालाइजर के जरिए वाहन चालकों की जांच की। इस दौरान शराब का सेवन कर वाहन चलाने वाले 10 वाहन चालकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत चालानी कार्रवाई की गई।

चिंगरापगार तिराहा सहित प्रमुख मार्गों पर हुई इस कार्रवाई से उन वाहन चालकों को साफ संदेश मिला, जो सोचते हैं कि दो घूंट के बाद सड़क पर गाड़ी चलाना कोई बड़ी बात नहीं। पुलिस की जांच ने बता दिया कि सड़क पर मैं तो संभाल लूंगा वाला आत्मविश्वास ज्यादा देर नहीं चलता।

पर्यटन का आनंद लें, लेकिन जिम्मेदारी के साथ

गरियाबंद पुलिस की इस कार्रवाई का पहलू यह है कि अभियान का उद्देश्य केवल चालान काटना नहीं, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकना और लोगों की जान सुरक्षित रखना है। शराब के नशे में वाहन चलाने से चालक के साथ सड़क पर चल रहे दूसरे लोगों की जिंदगी भी खतरे में पड़ती है।

गरियाबंद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि पर्यटन सीजन के दौरान ऐसे चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेंगे और नियम तोड़ने वालों पर सख्ती बरती जाएगी। यानी गरियाबंद के झरनों और जंगलों में बारिश की मस्ती जारी रहेगी, लेकिन सड़क पर पुलिस की नजर भी उतनी ही तेज रहेगी।

यह भी पढ़ें…माओवाद के गढ़ में पहली बार लहराया तिरंगा, जिस पहाड़ी पर गूंजी थीं गोलियां वहीं गूंजा भारत माता का जयघोष ।

कृपया शेयर करें

लगातार सही खबर सबसे पहले जानने के लिए हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़े

Join Now

Join Telegram

Join Now

error: Content is protected !!