FIR दर्ज होते ही हाथों-हाथ मिलेगी कॉपी.. गरियाबंद पुलिस की नई डिजिटल व्यवस्था से बदलेगा थानों का पूरा सिस्टम

Sangani

By Sangani

FIR दर्ज होते ही हाथों-हाथ मिलेगी कॉपी गरियाबंद पुलिस ने थाना राजिम और शोभा में ई-पेन हस्ताक्षर आधारित डिजिटल FIR प्रणाली शुरू की,अब CCTNS के जरिए शिकायतकर्ता और विवेचक के डिजिटल हस्ताक्षर होंगे तथा FIR की प्रमाणित कॉपी तुरंत मिलेगी।


गरियाबंद अब थाने में एफआईआर दर्ज कराने के बाद घंटों इंतजार करने की जरूरत नहीं होगी,गरियाबंद पुलिस ने शनिवार को स्मार्ट पुलिसिंग की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए थाना राजिम और थाना शोभा में ई-पेन (E-Pen) हस्ताक्षर आधारित डिजिटल एफआईआर प्रणाली शुरू कर दी है। इस नई व्यवस्था के लागू होने के बाद शिकायतकर्ता को एफआईआर दर्ज होते ही उसकी डिजिटल हस्ताक्षरित प्रमाणित कॉपी तत्काल उपलब्ध कराई जाएगी।

FIR दर्ज होते ही हाथों-हाथ मिलेगी कॉपी

FIR दर्ज होते ही हाथों-हाथ मिलेगी कॉपी CCTNS से सीधे होंगे डिजिटल हस्ताक्षर

पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर के मार्गदर्शन में शुरू की गई इस पहल के तहत अब सीसीटीएनएस (Crime and Criminal Tracking Network & Systems) सॉफ्टवेयर पर शिकायतकर्ता और विवेचक दोनों के हस्ताक्षर ई-पेन के माध्यम से डिजिटल रूप में दर्ज किए जाएंगे। इससे कागजी प्रक्रिया और मैन्युअल हस्ताक्षर की आवश्यकता काफी हद तक समाप्त हो जाएगी।

अब नहीं होगा लंबा इंतजार, रिकॉर्ड भी रहेगा सुरक्षित

नई डिजिटल प्रणाली के जरिए एफआईआर दर्ज होते ही शिकायतकर्ता को उसकी प्रमाणित कॉपी तुरंत मिल जाएगी। साथ ही सभी रिकॉर्ड सीधे सीसीटीएनएस पोर्टल पर सुरक्षित रहेंगे, जिससे दस्तावेजों में छेड़छाड़ की संभावना लगभग समाप्त हो जाएगी। यह व्यवस्था केस डायरी और एफआईआर रिकॉर्ड को अधिक सुरक्षित, पारदर्शी और व्यवस्थित बनाएगी।

न्यायिक प्रक्रिया होगी और तेज

डिजिटल हस्ताक्षर प्रणाली लागू होने से विवेचना प्रक्रिया अधिक पारदर्शी बनेगी और न्यायिक कार्यवाही में भी तेजी आने की उम्मीद है। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि यह तकनीक भविष्य में पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी तथा जवाबदेह बनाएगी।

जल्द सभी थानों में होगी व्यवस्था लागू

पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर ने कहा कि गरियाबंद पुलिस आम नागरिकों को त्वरित, पारदर्शी और आधुनिक पुलिस सेवा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। फिलहाल यह व्यवस्था थाना राजिम और थाना शोभा में शुरू की गई है तथा जल्द ही जिले के सभी थानों में इसे अनिवार्य रूप से लागू किया जाएगा। यह पहल स्मार्ट पुलिसिंग और डिजिटल इंडिया के विजन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

यह भी पढ़ें…मैनपुर स्कूल शराब पार्टी… खबर का असर .. कथित शराब पार्टी मामले में शिक्षा विभाग सख्त, दोनों शिक्षकों को थमाया कारण बताओ नोटिस ।

कृपया शेयर करें

लगातार सही खबर सबसे पहले जानने के लिए हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़े

Join Now

Join Telegram

Join Now

error: Content is protected !!