जोहार बाइक ग्रुप.. देशभर में घूम चुके बाइकर्स,लेकिन गरियाबंद पहुंचकर बोले ऐसी खूबसूरती कम ही देखने को मिली है ।

Sangani

By Sangani

जोहार बाइक ग्रुप.. देशभर में घूम चुके बाइकर्स गरियाबंद रायपुर के जोहार बाइक ग्रुप के लगभग 25 सदस्य गरियाबंद पहुंचे। देश के लगभग सभी राज्यों में बाइक यात्रा कर चुके बाइकर्स ने आमामोरा और ओड़ हॉर्नबिल सफारी की खूबसूरती की सराहना की,गरियाबंद पुलिस और वन विभाग ने स्वागत कर जिम्मेदार पर्यटन का संदेश दिया।

गरियाबंद देश के लगभग हर राज्य की सड़कों पर हजारों किलोमीटर बाइक दौड़ा चुके रायपुर के जोहार बाइक ग्रुप के सदस्य इस बार गरियाबंद की प्राकृतिक खूबसूरती के कायल हो गए। करीब 20 से 25 बाइकर्स, जिनमें युवतियां भी शामिल थीं, रविवार को जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल आमामोरा और ओड़ हॉर्नबिल सफारी की ओर रवाना हुए। यात्रा शुरू होने से पहले उनके चेहरे पर रोमांच और उत्साह साफ दिखाई दे रहा था।दिलचस्प बात यह है कि यह बाइक ग्रुप गुजरात को छोड़कर देश के लगभग सभी राज्यों का भ्रमण कर चुका है। लेकिन गरियाबंद की हरियाली, घने जंगल, पहाड़ और प्राकृतिक सौंदर्य ने इस यात्रा को उनके लिए खास बना दिया। बाइकर्स का कहना है कि छत्तीसगढ़ के इस हिस्से में एडवेंचर और इको-टूरिज्म की अपार संभावनाएं हैं।

जोहार बाइक ग्रुप.. देशभर में घूम चुके बाइकर्स

जोहार बाइक ग्रुप.. देशभर में घूम चुके बाइकर्स पहुंचे गरियाबंद पुलिस ने किया गर्मजोशी से स्वागत

बाइकर्स के गरियाबंद पहुंचने पर गरियाबंद पुलिस ने उनका स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम के दौरान पर्यटन और सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष जागरूकता संदेश भी दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि पर्यटक जितने जिम्मेदार होंगे, पर्यटन स्थल उतने ही सुरक्षित और आकर्षक बने रहेंगे।

एसडीओपी लितेश सिंह का संदेश रोमांच जरूरी, लेकिन जिम्मेदारी भी

बाइकर से मुलाकात के दौरान एसडीओपी लितेश सिंह ने कहा कि रोमांचक यात्रा का असली आनंद तभी है, जब सुरक्षा के नियमों का पूरी तरह पालन किया जाए। उन्होंने हेलमेट पहनने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।इसके साथ ही उन्होंने पर्यटकों से आग्रह किया कि आमामोरा, ओड़ और अन्य प्राकृतिक स्थलों पर गंदगी न फैलाएं, प्लास्टिक कचरा न छोड़ें और शराब का सेवन बिल्कुल न करें। प्रकृति की खूबसूरती को सुरक्षित रखना हर पर्यटक की जिम्मेदारी है।

गरियाबंद बन रहा बाइक टूरिज्म का नया हॉटस्पॉट ?

लगातार बढ़ रहे बाइक राइडिंग ग्रुप्स की आमद इस बात का संकेत है कि गरियाबंद अब केवल स्थानीय पर्यटन तक सीमित नहीं है। प्राकृतिक सुंदरता, जंगल, झरने और हॉर्नबिल सफारी जैसे आकर्षण इसे एडवेंचर टूरिज्म के नए हॉटस्पॉट के रूप में पहचान दिला सकते हैं। यदि बुनियादी पर्यटन सुविधाओं का और विस्तार किया जाए तो आने वाले समय में गरियाबंद देशभर के बाइकर्स की पसंदीदा मंजिल बन सकता है।

यह भी पढ़ें …बिजली मीटर दौड़ रहा सरकार सो रही ? 4 सौ यूनिट की मांग के साथ गरियाबंद में दीपक बैज ने भाजपा को घेरा, महंगी बिजली पर कांग्रेस का फुल पावर हमला ।

कृपया शेयर करें

लगातार सही खबर सबसे पहले जानने के लिए हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़े

Join Now

Join Telegram

Join Now

error: Content is protected !!