पानी के तेज बहाव में गिरा युवक… 24 घंटे बाद घटनास्थल से 3.5 KM दूर मिला ऐसा निशान, थम गई तलाश

Sangani

By Sangani

पानी के तेज बहाव में गिरा युवक गरियाबंद के छुरा में पानी के तेज बहाव में लापता युवक का शव 24 घंटे बाद घटनास्थल से 3.5 KM दूर इस जगह बरामद हुआ। नगर सेना ने 8 घंटे तक तलाश की थी।

गरियाबंद जिले में लगातार बारिश के बीच छुरा क्षेत्र में पानी के तेज बहाव में लापता हुए युवक को लेकर आखिरकार बड़ा अपडेट सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चली तलाश के बाद युवक का शव घटनास्थल से लगभग 3.50 किलोमीटर दूर बरामद हुआ। शव मिलने के साथ ही नगर सेना की तलाश का अभियान समाप्त हो गया।

जानकारी के अनुसार डीगेंद्र यादव उम्र 30 वर्ष अपने पास के गांव से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान पुल पार करते समय हादसा हुआ और युवक पानी से भरे गहरे गड्ढे में गिर गया। तेज बहाव के कारण वह देखते ही देखते पानी में लापता हो गया।

पानी के तेज बहाव में गिरा युवक

पानी के तेज बहाव में गिरा युवक 8 घंटे तक चला रेस्क्यू, नहीं मिला सुराग

घटना की जानकारी मिलते ही नगर सेना की टीम मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू की। टीम ने करीब 8 घंटे तक लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया, लेकिन पानी का तेज बहाव और गहराई के कारण युवक का कोई पता नहीं चल सका।

काफी तलाश के बाद भी सफलता नहीं मिलने पर रेस्क्यू टीम को अभियान रोकना पड़ा। इसके बाद भी युवक की तलाश को लेकर प्रयास जारी रहे।

24 घंटे बाद 3.5 KM दूर मिला शव

अब इस मामले में दुखद खबर सामने आई है। घटना के करीब 24 घंटे बाद युवक का शव घटनास्थल से लगभग 3.50 किलोमीटर दूर बरामद किया गया। माना जा रहा है कि पानी के तेज बहाव के कारण युवक बहकर काफी दूर तक पहुंच गया।

शव बरामद होने के बाद मौके पर पुलिस प्रशासन की टीम पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस द्वारा आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

लगातार बारिश में बढ़ा नदी-नालों का खतरा

गरियाबंद जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण नदी, नाले और जलस्रोत उफान पर हैं। ऐसे में पुल-पुलिया और पानी से भरे गड्ढों को पार करना बेहद जोखिम भरा साबित हो सकता है।

प्रशासन की ओर से लोगों से अपील की जा रही है कि तेज बहाव वाले नदी-नालों और जलमग्न रास्तों को पार करने का जोखिम न उठाएं। थोड़ी सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है।

यह भी पढ़ें…गरियाबंद में बारिश का कहर 24 घंटे में नदी-नाले में बहने की दूसरी घटना, साइकिल सवार दो युवक नाले में गिरा ओर लापता ।

कृपया शेयर करें

लगातार सही खबर सबसे पहले जानने के लिए हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़े

Join Now

Join Telegram

Join Now

error: Content is protected !!