गरियाबंद में गांजा तस्कर गिरफ्तार, राजस्थान के बाइक, उड़ीसा के गांजा आऊ मैनपुर की पुलिस, 10 किलो के साथ तस्कर का सफर मैनपुर में खत्म ।

Sangani

By Sangani

गरियाबंद में गांजा तस्कर गिरफ्तार, उड़ीसा बॉर्डर से राजस्थान दोपहिया वाहन में 10 किलो गांजा ले जा रहे आरोपी को स्पेशल टीम और मैनपुर पुलिस ने पकड़ा, जानिए पूरी खबर पैरी टाईम्स पर।

गरियाबंद गांजा तस्करों का दिमाग इन दिनों इतना ज्यादा क्रिएटिव हो चुका है कि अगर इस प्रतिभा का सही इस्तेमाल होता, तो शायद वे किसी बड़ी लॉजिस्टिक्स कंपनी के सीईओ होते। कभी चावल की बोरियों के बीच गांजा छुपाकर ट्रांसपोर्ट करना, तो कभी पैसेंजर बस के आइस बॉक्स में माल भरकर ठंडी-ठंडी स्मगलिंग करने की कोशिश। हालांकि, तस्करों की किस्मत कहिए या गरियाबंद पुलिस की पैनी नजर, नित नए आइडिया आजमाने के बावजूद तस्करों की हर नई तरकीब सीधे पुलिस थाने के लॉकअप में जाकर ही खत्म हो रही है।

​ताजा वाकया गरियाबंद जिले के मैनपुर थाना क्षेत्र का है, जहां राजस्थान से आया एक 20 साल का युवा तस्कर दोपहिया वाहन पर किसी सोलो ट्रिप के राइडर की तरह बैग टांगे गांजे की बड़ी खेप पार कराने निकला था। लेकिन मैनपुर पुलिस और स्पेशल टीम ने मुखबिर के सटीक इनपुट पर ऐसी नाकेबंदी की कि ‘राइडर’ का सारा खुमार एक झटके में उतर गया।

गरियाबंद में गांजा तस्कर गिरफ्तार

गरियाबंद में गांजा तस्कर गिरफ्तार उड़ीसा से खरीदा माल, राजस्थान ले जाने का था मास्टरप्लान

​पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी रोहित बैरवा (पिता नंदकिशोर बैरवा, उम्र 20 वर्ष) राजस्थान पासिंग की दोपहिया गाड़िया लेकर स्पेशल मिशन पर निकला था। उड़ीसा बॉर्डर पार करके गांजे की खेप को बैग में ठूंसकर सीधे राजस्थान तक ‘होम डिलीवरी’ करने की तैयारी थी। आरोपी को लगा कि मोटरसाइकिल पर पिट्ठू बैग टांगकर निकलने से किसी को शक नहीं होगा, लेकिन गरियाबंद सीमा पर तैनात मैनपुर पुलिस और स्पेशल टीम ने उसे धरदबोचा। बैग की तलाशी ली गई तो उसमें से कुल 10 किलो 238 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। जिसकी कीमत 5 लाख 11 हजार रुपये लगभग आंकी जा रही अही

जुगाड़ फेल, पुलिस ऑलवेज पास

​गौरतलब है कि छत्तीसगढ़-उड़ीसा सीमा पर बसे गरियाबंद जिले को तस्करों ने अब तक एक ‘सॉफ्ट रूट’ मान रखा था। महज दो दिन पहले ही पब्लिक ट्रांसपोर्ट की बसों में पुलिस ने 95 किलो गांजा बरामद किया था। उस वक्त तस्करों का ‘जुगाड़’ देखिए एक मामले में चावल के बोरों के भीतर गांजे के पैकेट ठूंसकर रायपुर भेजने का प्लान था, तो दूसरे मामले में शारदा बस के अंदर आइस बॉक्स में 23 किलो गांजा बड़े प्यार से पैक कर रखा गया था।

​तस्करों को लगा कि आइस बॉक्स और चावल का आइडिया पुराना हो गया, तो इस बार राजस्थान पासिंग दोपहिया वाहन से ‘सुपरफास्ट’ डिलीवरी की जाए। लेकिन मैनपुर में ही पुलिस की स्पेशल चेकिंग ने उनके इस ‘रोड ट्रिप’ का दी एंड कर दिया।

NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

​पुलिस ने आरोपी रोहित बैरवा को गिरफ्तार कर उसके पास से 10 किलो गांजा और तस्करी में प्रयुक्त राजस्थान पासिंग दोपहिया वाहन को जब्त कर लिया है। आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट (20B) के तहत आपराधिक प्रकरण दर्ज कर उसे जेल भेजने की कानूनी कार्यवाही की जा रही है। गरियाबंद पुलिस ने साफ संदेश दे दिया है कि तस्कर चाहे बस का सहारा लें, आइस बॉक्स का जुगाड़ बिठाएं या दोपहिया की सवारी करें बॉर्डर पार करने से पहले उनका गरियाबंद पुलिस की गिरफ्त में आना तय है।

यह भी पढ़ें …गरियाबंद में गांजा जब्त 2 बसें 2 तस्करी के तरीके और 91 किलो 5 सौ ग्राम गांजा… गरियाबंद पुलिस की कार्रवाई से अन्तर्राज्यीय तस्करों के मचा हड़कंप ।

कृपया शेयर करें

लगातार सही खबर सबसे पहले जानने के लिए हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़े

Join Now

Join Telegram

Join Now

error: Content is protected !!