फिंगेश्वर अपहरण मामला दो नाबालिग लड़कियों के अपहरण और दुष्कर्म का आरोप, मुख्य आरोपी निकला नाबालिग वही दूसरे बालिग आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार ।

Sangani

By Sangani

फिंगेश्वर अपहरण मामला गरियाबंद के फिंगेश्वर थाना क्षेत्र में दो नाबालिग लड़कियों के अपहरण और दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बालिग आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग को बाल संरक्षण समिति के प्रवेक्षण में रखा गया है

गरियाबंद/फिंगेश्वर गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर थाना क्षेत्र में दो नाबालिग लड़कियों के अपहरण और दुष्कर्म के आरोप से जुड़ा गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, घटना को अंजाम देने में मुख्य भूमिका एक नाबालिग आरोपी की बताई जा रही है, जबकि उसका साथी बालिग है। मामले में पुलिस ने बालिग आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं नाबालिग को बाल संरक्षण समिति के प्रवेक्षण में रखा गया है। दोनों लड़कियों को बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

फिंगेश्वर अपहरण मामला

फिंगेश्वर अपहरण मामला घर नहीं पहुंचीं लड़कियां, परिजनों ने दर्ज कराई रिपोर्ट

मिली जानकारी के अनुसार, दोनों नाबालिग लड़कियों के घर नहीं पहुंचने पर उनके परिजन परेशान हो गए। तलाश के बाद भी उनका पता नहीं चलने पर परिजनों ने फिंगेश्वर थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की और लड़कियों की तलाश तेज कर दी।

सुनसान मकान में ले जाने का आरोप

पुलिस के मुताबिक, मुख्य नाबालिग आरोपी दोनों लड़कियों को कथित तौर पर एक सुनसान मकान में ले गया। इसके बाद उसने अपने दोस्त को फोन कर वहां बुलाया। आरोप है कि शादी का झांसा देकर दोनों ने लड़कियों के साथ दुष्कर्म किया। मामले की जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर से महत्वपूर्ण सूचना मिली, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची।

बालिग आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग पुलिस अभिरक्षा में

पुलिस ने दोनों लड़कियों को सुरक्षित बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द किया। कार्रवाई के दौरान बालिग आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जबकि मुख्य नाबालिग आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में भेजा गया है। नाबालिग के विरुद्ध किशोर न्याय से संबंधित कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी के विरुद्ध BNS 137(2) 64(1)65(1) एवं 4 pocso act के तहत मामला दर्ज किया है

मामले की जांच जारी

फिंगेश्वर पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है। पीड़िताओं की पहचान सुरक्षित रखने के लिए उनके नाम, तस्वीर और अन्य पहचान संबंधी विवरण सार्वजनिक नहीं किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें…गरियाबंद में वोट बचाओ-देश बचाओ आंदोलन की गूंज, विधायक जनक ध्रुव के नेतृत्व में कांग्रेस की पदयात्रा, मुख्य निर्वाचन आयुक्त को हटाने की मांग ।

कृपया शेयर करें

लगातार सही खबर सबसे पहले जानने के लिए हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़े

Join Now

Join Telegram

Join Now

error: Content is protected !!