भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद गरियाबंद ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में बड़े बदलाव, निलंबन और प्रभार आदेश जारी ।

Photo of author

By Himanshu Sangani

हिमांशु साँगाणी/ गरियाबंद

गरियाबंद: जिले के ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद अधिकारियों ने सख्त कदम उठाए हैं। गरियाबंद कलेक्टर ने ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (बीईओ) का अतिरिक्त प्रभार मुख्य कार्य पालन अधिकारी अमजद जाफरी को सौंपने का आदेश जारी किया है। साथ ही, जिला शिक्षा अधिकारी ने भ्रष्टाचार में संलिप्त पाए गए उदय राम साहू का निलंबन आदेश भी जारी कर दिया है।

यह कार्रवाई 25 सितंबर को शिक्षक संघ द्वारा बीईओ आर.पी. दास और अन्य दो कर्मचारियों के खिलाफ लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद शुरू हुई। संघ ने कार्यालय में अनुचित कार्यप्रणाली और भ्रष्ट आचरण का आरोप लगाया था। इन गंभीर आरोपों की जांच के बाद, 29 अक्टूबर को आर.पी. दास के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई।

इस घटनाक्रम के बाद जिला प्रशासन को उम्मीद है कि इन बदलावों से शिक्षा विभाग के कामकाज में सुधार आएगा और भविष्य में भ्रष्टाचार की घटनाओं पर रोक लगेगी।

स्थानीय स्तर पर इस मामले ने खासी चर्चा बटोरी है, और शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार के इस प्रकरण ने शिक्षा विभाग की काफी किरकिरी की है। शिक्षक संघ ने भी इस कार्रवाई का स्वागत किया है और प्रशासन से यह उम्मीद जताई है कि इस कदम से विभाग में साफ-सुथरी कार्यशैली स्थापित होगी।

कृपया शेयर करें

लगातार सही खबर सबसे पहले जानने के लिए हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़े

Join Now

Join Telegram

Join Now

error: Content is protected !!