खबर का असर अवैध खनन को लेकर गरियाबंद प्रशासन जागा तो सही, पर अब मिट्टी और मुरूम के फेर में फंसा पेंच ?

Sangani

By Sangani

खबर का असर नेशनल हाईवे 130 सी पर अवैध मुरूम खनन की खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन ने की बड़ी कार्यवाही दो हाईवा और चैन माउंटिंग मशीन जप्त कर जांच शुरू की गई पढ़े पूरी खबर पैरी टाईम्स पर ।

गरियाबंद लीजिए साहब, खबर छपी और सिस्टम की नींद टूट गई। नेशनल हाईवे 130-सी के किनारे कोदोबतर के पास रात के अंधेरे में जो खुदाई अभियान चल रहा था, उस पर प्रशासन ने दबिश तो दी, लेकिन मामला अब भी इफ और बट के बीच झूल रहा है। दो हाईवा और एक चैन माउंटिंग मशीन जब्त तो हुई है, मगर कार्रवाई की पटकथा अभी अधूरी है।

खबर का असर

खबर का असर रात का अंधेरा और खुदाई का खेल

सबसे दिलचस्प पहलू तो यह है कि जब पूरी दुनिया सोती है, तब हाईवे के किनारे मशीनों का शोर गूंजता है। प्रशासन इसे ‘मुरूम खनन’ की महज आशंका बता रहा है, जबकि गाड़ी मालिक का कहना है कि वे तो बस खेत की मिट्टी निकाल रहे थे। अब सवाल यह है कि अगर सब कुछ कानूनी और सीधा-सादा है, तो यह मिट्टी प्रेम सिर्फ रात के अंधेरे में ही क्यों उमड़ता है? क्या दिन की रोशनी में मिट्टी की रंगत बदल जाती है?

अब गेंद खनिज विभाग के पाले में

फिलहाल, प्रशासन और पुलिस ने गाड़ियाँ तो थाने खड़ी कर दी हैं, लेकिन असली फैसला खनिज विभाग की जांच के बाद होगा। सुबह की सूरज की पहली किरण के साथ जब अधिकारी मौके पर पहुंचेंगे, तब पता चलेगा कि वह बेशकीमती मुरूम था या महज साधारण मिट्टी,तब तक के लिए मशीन को मलिक (मालिक) की सुपुर्दगी में ही छोड़ दिया गया है शायद भरोसे की बुनियाद पर ।

पैरी टाईम्स की खबर, प्रशासन का एक्शन

बता दें कि [pairitimes] ने कुछ ही देर पहले इस अवैध खनन के खेल को उजागर किया था। खबर के पब्लिश होते ही प्रशासनिक गलियारों में हलचल हुई और टीम मौके पर पहुंची, अब देखना यह है कि खनिज विभाग की जांच इस मामले की गहराई तक जाती है या फिर अंधेरे में शुरू हुआ यह खेल कागजों की लीपापोती में दबकर रह जाता है।

पुराने खेल की नई शुरुआत और प्रशासन की कड़ाई पर सवाल

​नेशनल हाईवे के किनारे गरीब नवाज राईस मिल के पास जिस प्लॉट को समतल किया जा रहा है उस प्लॉट में पहले भी समतलीकरण का कार्य किया जा रहा था मगर प्रशासन की कड़ाई के चलते सालभर से बंद पड़ा हुआ था और इस प्लॉट का समतलीकरण नहीं हुआ अब सवाल यह उठता है कि खनिज विभाग की कड़ाई के बाद इस प्लॉट का समतलीकरण कार्य जो सालभर से बंद पड़ा था वह अचानक पुनः कैसे शुरू हो गया और जिस जगह में पूर्व की मुरम डाली गई है उस जगह पर उसे मिट्टी बताया जा रहा है ।

यह भी देखे …गरियाबंद जिला प्रशासन की नींद और माफिया का स्कूप, चांदनी रात में मुरूम के अवैध खनन का शुभ मुहूर्त शुरू ।

कृपया शेयर करें

लगातार सही खबर सबसे पहले जानने के लिए हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़े

Join Now

Join Telegram

Join Now

error: Content is protected !!