गरियाबंद में कागजी विकास के दौर में कांवर एम्बुलेंस का सहारा, 17 किमी पैदल चलकर सिस्टम की धज्जियां उड़ाते ग्रामीण और विधायक जनक ध्रुव का छलका दर्द,देखे वीडियो ।

Sangani

By Sangani

संपादक पैरी टाईम्स 24×7 डेस्क गरियाबंद

गरियाबंद में कागजी विकास के दौर में कांवर एम्बुलेंस का सहारा 17 किमी कांवर पर मरीज को ढोने की मजबूरी पर विधायक जनक ध्रुव का छलका दर्द बोले कागजों में विकास, धरातल पर भेदभाव और बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल।

गरियाबंद बधाई हो हम डिजिटल इंडिया के उस दौर में पहुंच चुके हैं जहां गरियाबंद जिले के आदिवासी इलाकों में एम्बुलेंस की जगह अब लकड़ी के हाईटेक कांवर ने ले ली है जी हां मैनपुर ब्लॉक के भालूडिग्गी गांव में विकास की ऐसी गंगा बही कि सड़क ही गायब हो गई और बेचारे ग्रामीणों को मजबूरन 17 किलोमीटर तक मरीज को कंधे पर लादकर सिस्टम की अर्थी निकालनी पड़ी

गरियाबंद में कागजी विकास के दौर में कांवर एम्बुलेंस का सहारा

गरियाबंद में कागजी विकास के दौर में कांवर एम्बुलेंस का सहारा

​आजादी के 79 साल बाद भी यहां का प्रशासन इतना एडवांस हो गया है कि उसने आदिवासियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सड़क ही नहीं बनाई ताकि वे पैदल चलकर अपनी सेहत बना सकें भालूडिग्गी के मन्नू नेताम की किस्मत इतनी बुलंद थी कि उन्हें 17 किलोमीटर तक दुर्गम पहाड़ों और पगडंडियों की सैर करने का मौका मिला वह भी लकड़ी और बांस के बने लग्जरी कांवर में बैठकर क्योंकि सरकारी संजीवनी 108 एक्सप्रेस तो इन रास्तों का नाम सुनकर ही टायर पंक्चर कर लेती है

डिजिटल इंडिया के दौर में आदिम युग की बेबसी और पगडंडियों पर सिसकती स्वास्थ्य व्यव्यवस्था

​इस आधुनिक बेबसी को देखकर बिंद्रानवागढ़ विधायक जनक ध्रुव का दर्द छलक पड़ा है विधायक ने सिस्टम पर करारा तंज कसते हुए कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों गांवों की यही नियति बन गई है उन्होंने कहा कि विधानसभा में चिल्ला चिल्लाकर गला बैठ गया और अफसरों को कागज सौंपते सौंपते स्याही खत्म हो गई लेकिन भाजपा सरकार में विकास केवल कागजों पर सरपट दौड़ रहा है धरातल पर तो सिर्फ पत्थर और कांटे ही बचे हैं

सरकार के विकास के दावों पर भड़के विधायक जनक

​विधायक जनक ध्रुव ने सरकार को आइना दिखाते हुए कहा कि बड़े शहरों में चमकती सड़कों के विज्ञापन छप रहे हैं लेकिन वनांचल के आदिवासी आज भी आदिम युग में जीने को मजबूर हैं उन्होंने इसे भाजपा सरकार का भेदभाव बताते हुए कहा कि आंकड़ों के मायाजाल में असली विकास कहीं खो गया है और जनता कांवर ढोने को अभिशप्त है

कुल्हाड़ीघाट से मैनपुर तक का संघर्ष एम्बुलेंस नदारद

​युवक और परिजनों का संघर्ष कुल्हाड़ीघाट पहुंचने के बाद खत्म नहीं हुआ और जब सरकारी मदद का अता पता नहीं चला तो परिजनों ने अपनी जेब ढीली कर निजी वाहन किराए पर लिया और मरीज को अस्पताल पहुंचाया जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है कुल मिलाकर गरियाबंद की यह तस्वीर उस चमकते छत्तीसगढ़ के चेहरे पर करारा तमाचा है जिसके दावों में तो हवाई जहाज उड़ रहे हैं लेकिन जमीन पर एम्बुलेंस के लिए सड़क तक मयस्सर नहीं है ।

यह भी पढ़ें ….गरियाबंद पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल कप्तान ने 12 पुलिसकर्मियों के बदले प्रभार ।

कृपया शेयर करें

लगातार सही खबर सबसे पहले जानने के लिए हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़े

Join Now

Join Telegram

Join Now

error: Content is protected !!