गरियाबंद न्यूज टुडे घटारानी जंगल में उस वक्त हड़कंप मच गया जब दो मादा तेंदुओं ने युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। शावकों के साथ मौजूद तेंदुए और युवक के बीच हुए इस खूनी संघर्ष की पूरी कहानी जानिये, जिसने रोंगटे खड़े कर दिए। क्या युवक बच पाया? पढ़ें पूरी रिपोर्ट पैरी टाईम्स पर ।
ग़रियाबंद जिले के फिंगेश्वर क्षेत्र में आज रोंगटे खड़े कर देने वाली एक घटना सामने आई है। घटारानी के घने जंगलों में एक वक और खूंखार मादा तेंदुए के बीच जबरदस्त संघर्ष हुआ। यह मुठभेड़ इतनी भयानक थी कि युवक की जान पर बन आई, लेकिन उसने अदम्य साहस का परिचय देते हुए मौत को मात दे दी।

गरियाबंद न्यूज टुडे,तेंदूपत्ता की रस्सी और मौत का साया
जानकारी के अनुसार, जमाही निवासी भीखम कमार रोज की तरह जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ने के काम में इस्तेमाल होने वाली रस्सी लाने गया था। उसे इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था कि झाड़ियों के पीछे साक्षात मौत उसका इंतजार कर रही है। जैसे ही वह जंगल के भीतर पहुंचा, उसका सामना एक नहीं बल्कि दो मादा तेंदुओं से हो गया, जो अपने शावकों के साथ वहां मौजूद थीं।
खूनी संघर्ष और बाल-बाल बची जान
अपने शावकों की सुरक्षा को लेकर आक्रामक हुई मादा तेंदुए ने भीखम पर बिजली की रफ्तार से जानलेवा हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले से भीखम लहूलुहान हो गया। जंगल के सन्नाटे में युवक की चीखें गूंज उठीं। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद भीखम ने हार नहीं मानी और खुद को बचाने के लिए संघर्ष किया। अंततः वह अपनी जान बचाकर वहां से भागने में सफल रहा।
अस्पताल में चल रहा है उपचार
घायल युवक को आनन-फानन में फिंगेश्वर अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे तत्काल महासमुंद रेफर कर दिया है। युवक के शरीर पर तेंदुए के नाखूनों और दांतों के गहरे निशान हैं।
वन विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट
इस घटना के बाद वन अमले में हड़कंप मच गया है। मादा तेंदुए के साथ शावकों की मौजूदगी को देखते हुए विभाग ने आसपास के गांवों में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। अपील वन विभाग ने ग्रामीणों से सख्त अपील की है कि वे फिलहाल जंगल की ओर न जाएं। निगरानी टीम लगातार इलाके में गश्त कर रही है ताकि किसी और अप्रिय घटना को रोका जा सके।
जंगल में शिकारी जानवरों की मौजूदगी ने ग्रामीणों में दहशत पैदा कर दी है। क्या वन विभाग इन तेंदुओं को सुरक्षित रिहायशी इलाके से दूर खदेड़ पाएगा? यह अब भी एक बड़ा सवाल बना हुआ है।