गरियाबंद यातायात पुलिस कार्यवाही यमराज को मात देने की तैयारी…सड़क पर भेड़-बकरियों की तरह ठूंसे जा रहे यात्री… पुलिस ने चालान काट कर उतारा बुखार ।

Sangani

By Sangani

गरियाबंद यातायात पुलिस कार्यवाही रायपुर-देवभोग मार्ग पर नियमों का उल्लंघन करने वाली बसों पर सख्त कार्यवाही की। 22,100 रुपये का चालान काटकर बस संचालकों को दी चेतावनी पढ़ें पूरी खबर पैरी टाईम्स पर।

गरियाबंद रायपुर-देवभोग मार्ग पर यात्री बसों के संचालन का हाल किसी से छिपा नहीं है। सालों से यहाँ बसें सड़क पर नहीं, बल्कि बस संचालकों की मनमर्जी पर चलती हैं। यात्रियों की सुरक्षा को ताक पर रखकर मुनाफे की ऐसी भूख जागी है कि बसें अब बस नहीं, बल्कि मालगाड़ी नजर आने लगी हैं। इसी बीच गरियाबंद यातायात पुलिस ने आज कुछ बस संचालकों के अरमानों पर पानी फेर दिया।

गरियाबंद यातायात पुलिस कार्यवाही

गरियाबंद यातायात पुलिस कार्यवाही..परमिट जेब में और कानून ठेंगे पर

​गरियाबंद पुलिस प्रशासन को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि रायपुर से देवभोग के बीच चलने वाली बसें ओवरलोडेड हीं, बल्कि ओवर-लोडेड से भी आगे निकल चुकी हैं। आज पुलिस ने जब जाल बिछाया, तो नजारा देखने लायक था। बसों में तिल रखने की जगह नहीं थी, लेकिन परमिट की शर्तों को हवा में उड़ाने का हुनर बस संचालकों के पास भरपूर था।

​जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि बसें न तो समय पर चल रही हैं और न ही अपने निर्धारित रूट का सम्मान कर रही हैं। ऐसा लग रहा था मानो बस संचालक सड़क को अपनी जागीर और यात्रियों को सिर्फ ‘सिक्का’ समझ बैठे हैं।

22 हजार का डोज,क्या सुधरेंगे हालात?

​इस विशेष चेकिंग अभियान के दौरान यातायात पुलिस ने 04 यात्री बसों को नियमों की धज्जियां उड़ाते रंगे हाथ पकड़ा। कुल 06 बसों पर मोटर यान अधिनियम (MV Act) के तहत 22,100 रुपये का भारी-भरकम चालान ठोंका गया। विभाग की इस सर्जिकल स्ट्राइक से बस ऑपरेटरों में हड़कंप मच गया है।

​हालांकि, व्यंग्य की बात यह है कि लाखों का मुनाफा कमाने वाले इन बस माफियाओं के लिए कुछ हजार का जुर्माना ऊंट के मुंह में जीरे जैसा है। क्या यह जुर्माना उन्हें दोबारा यात्रियों की जान जोखिम में डालने से रोकेगा? यह एक बड़ा सवाल है।

पुलिस अधीक्षक की दो टूक शिकायत करें, कार्रवाई होगी

​गरियाबंद पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट कर दिया है कि यात्री सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि वे भेड़-बकरियों की तरह बसों में न ठूंसें और यदि कोई बस संचालक मनमानी करता है, तो तत्काल पुलिस को सूचित करें।

​पुलिस ने चेतावनी दी है कि यह हंटर अभी रुकने वाला नहीं है। आने वाले दिनों में यह अभियान और भी सख्त होगा। अब देखना यह है कि देवभोग मार्ग के किंग कहलाने वाले बस संचालक सुधरते हैं या फिर पुलिस की अगली कार्रवाई का इंतजार करते हैं।

यह भी पढ़ें….गरियाबंद पंचायत न्यूज़: गजब है सरकारी फाइलों में खड़ी हो गई पानी टंकी, जमीन पर ढूंढने निकलीं धनमती यादव, पुलिस की शरण में पहुंची लापता विकास खोजने ?

कृपया शेयर करें

लगातार सही खबर सबसे पहले जानने के लिए हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़े

Join Now

Join Telegram

Join Now

error: Content is protected !!