उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व नगरी-देवभोग मार्ग पर सांकरा बैरियर पर वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की,उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व (USTR) क्षेत्र से गांजा लेकर जा रहे महाराष्ट्र के 2 तस्करों को 75 किलो माल के साथ गिरफ्तार किया गया पढ़े पूरी ख़बर पैरी टाईम्स पर।
गरियाबंद नगरी-देवभोग मार्ग पर स्थित सांकरा हाईटेक बैरियर पर वन विभाग ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। सबसे चौंकाने वाला खुलासा यह हुआ है कि तस्कर उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व (USTR) के कोर फॉरेस्ट एरिया के रास्तों का इस्तेमाल कर गांजे की खेप महाराष्ट्र ले जा रहे थे। वन विभाग की मुस्तैदी से तस्करी के इस सुरक्षित माने जाने वाले रूट का भंडाफोड़ हो गया है।

उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व के रास्ते तस्करी की कोशिश
प्राप्त जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र पासिंग मारुति सुजुकी अर्टिगा कार (MH 10 DQ 4294) में सवार दो युवक उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व क्षेत्र से गांजा लेकर निकले थे। तस्करों ने वन क्षेत्र के रास्तों को इसलिए चुना ताकि वे मुख्य मार्ग की पुलिस चेकिंग से बच सकें। हालांकि, सांकरा स्थित हाईटेक बैरियर पर तैनात कर्मचारियों की पैनी नजर से वे बच नहीं पाए।
बैरियर पार करते समय आरोपियों की घबराहट देख वन कर्मियों को शक हुआ। जब कार की डिक्की की तलाशी लेनी चाही, तो आरोपियों ने तकनीकी खराबी का बहाना बनाकर टालमटोल किया। सख्ती दिखाने पर डिक्की से भारी मात्रा में गांजे के पैकेट बरामद हुए।
75 किलो माल जब्त, सिहावा पुलिस जांच में जुटी
शुरुआतीजांच में जब्त गांजे का वजन लगभग 75 किलोग्राम आंका गया है। सूचना मिलते ही सिहावा थाना पुलिस भी मौके पर पहुँच गई। फिलहाल वन विभाग द्वारा पंचनामा तैयार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों का मानना है कि टाइगर रिजर्व क्षेत्र का उपयोग तस्करी के लिए किया जाना एक गंभीर मामला है, जिसकी विस्तृत जांच की जा रही है कि इस नेटवर्क के तार और कहाँ-कहाँ जुड़े हैं।
महाराष्ट्र के 2 तस्कर गिरफ्तार
पकड़े गए आरोपियों की पहचान महाराष्ट्र निवासी के रूप में हुई है:स्वप्रिल मलिक (31 वर्ष), पिता महेश कुमार मलिक।संदीप विष्णु खोत (31 वर्ष), पिता विष्णु खोत ।
यह भी पढ़ें…गरियाबंद पशु विभाग की संवेदनहीनता ने ली बेजुबान की जान, 40 रुपये की दवा के अभाव में 6 घंटे तड़पा बछड़ा ।