गरियाबंद पुलिस एक्शन…पैरी घूम्मर में शक्तिमान बनने की कोशिश पर कानून का ब्रेक, अब स्टंट किया तो खैर नहीं ।

Sangani

By Sangani

गरियाबंद पुलिस एक्शन पैरी घूम्मर बांध में 20 फीट से छलांग लगाने वाले स्टंटबाजों पर पुलिस ने कड़ा पहरा लगा दिया है,खबर के बाद एक्शन ऐसा हुआ कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षा पोस्टर लगाए और युवाओं को जानलेवा स्टंट न करने की सख्त चेतावनी दी, पढ़ें पूरी खबर पैरी टाईम्स पर ।

गरियाबंद गर्मी का पारा चढ़ते ही इंसान कूल होने के लिए पानी ढूंढता है, लेकिन गरियाबंद के पैरी घूम्मर बांध पर तो कुछ अलग ही नजारा था। यहाँ के ठंडे पानी को देखकर कुछ युवाओं के अंदर का टार्जन जाग उठा था। 20 फीट की ऊंचाई से ये युवा ऐसे छलांग लगा रहे थे, जैसे सीधे पेरिस ओलंपिक के डाइविंग पूल में जा रहे हों। पर खबर का असर ऐसा हुआ कि गरियाबंद पुलिस ने इन शक्तिमानों की उड़ान पर ब्रेक लगा दिया है।

गरियाबंद पुलिस एक्शन

गरियाबंद पुलिस एक्शन,छलांग की जानकारी और पुलिस का एक्शन

​कल जब इस जानलेवा स्टंट की तस्वीरें सामने आईं कि कैसे बिना किसी सुरक्षा के युवा मौत को दावत दे रहे हैं, तब प्रशासन की नींद टूटी। गरियाबंद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और आज मौके पर पहुंचकर उन सभी पॉइंट्स को सील कर दिया जहाँ से मौत की छलांग लगाई जा रही थी।

पर्यटन स्थल है, एडवेंचर पार्क नहीं!

​पुलिस ने डैम के चारों ओर बड़े-बड़े चेतावनी पोस्टर चस्पा कर दिए हैं। इन पोस्टरों का संदेश साफ है: पानी की गहराई नापें, अपनी किस्मत नहीं। पुलिस ने पर्यटकों को स्पष्ट हिदायत दी है कि ऊंचाई से कूदना सख्त मना है नीचे छिपे नुकीले पत्थर आपकी हड्डियों का चूरा बना सकते हैं। गहरा पानी, गहरी मुसीबत बांध का पानी जितना शांत दिखता है, उतना ही खतरनाक भी हो सकता है। लाइफ गार्ड नहीं, खुद की सुरक्षा खुद करें जब तक आप खुद समझदार नहीं बनेंगे, कोई पोस्टर आपको नहीं बचा सकता।

24 घंटे में दिखा पुलिस का एक्शन मोड

​अक्सर हादसों के बाद ही विभाग की आंखें खुलती हैं, लेकिन गरियाबंद पुलिस ने खबर के अगले ही दिन सुरक्षा पुख्ता करके यह साबित कर दिया कि वे पर्यटकों की जान की कीमत समझते हैं। पुलिस की इस तत्परता ने उन हुड़दंगियों के होश फाख्ता कर दिए हैं जो डैम को अपना पर्सनल ‘स्टंट यार्ड’ समझ बैठे थे।

एन्जॉय करिए मगर अपने घर परिवार की भी सोचिए

भैया, पिकनिक मनाइए, फोटो खींचिए, ठंडे पानी का लुत्फ लीजिए, लेकिन 20 फीट ऊपर से सुपर मैन बनने की कोशिश मत कीजिए,मगर इस बात को भी सोचिए कि घर पर कोई आपका इंतजार भी कर रहा है । फिलहाल गरियाबंद पुलिस ने मोर्चा संभाल रखा है और चेतावनी दे दी है, अब अगर आप स्टंट करेंगे तो शायद अगली बार फोटो अखबार के फ्रंट पेज पर किसी और कारण से होगी। सुरक्षित रहें, गरियाबंद पुलिस का सहयोग करें।

यह भी पढ़ें ….गरियाबंद प्लेसमेंट कैंप 12वीं और स्नातक पास युवाओं के लिए 706 पदों पर सीधी भर्ती का ऐलान ।

कृपया शेयर करें

लगातार सही खबर सबसे पहले जानने के लिए हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़े

Join Now

Join Telegram

Join Now

error: Content is protected !!