गरियाबंद विकास कार्य भूमिपूजन 2026 करोड़ों रुपये की भारी-भरकम राशि से शहर में शुरू होने जा रहे हैं ये बड़े प्रोजेक्ट्स,उप-मुख्यमंत्री अरुण साव भी होंगे शामिल।

Sangani

By Sangani

गरियाबंद विकास कार्य भूमिपूजन 2026 आज होगा विकास कार्यों का मेगा भूमिपूजन, जानें नालंदा परिसर और अन्य बड़े प्रोजेक्ट्स के बारे में जो बदल देंगे शहर की सूरत,उपमुख्यमंत्री अरुण साव करेंगे शुभारंभ

गरियाबंद जिला मुख्यालय गरियाबंद के लिए आज का दिन ऐतिहासिक होने जा रहा है। शहर के बुनियादी ढांचे को एक नई मजबूती देने के लिए आज एक साथ कई बड़े निर्माण कार्यों की नींव रखी जाएगी। इस सौगात की खास बात यह है कि इसमें शिक्षा से लेकर शहर के सौंदर्यीकरण और बुनियादी सुविधाओं तक को शामिल किया गया है, जिस पर करोड़ों रुपये खर्च किए जाने हैं।

गरियाबंद विकास कार्य भूमिपूजन 2026

​गरियाबंद विकास कार्य भूमिपूजन 2026 क्या है वह बड़ा प्रोजेक्ट जिसे मिल गई हरी झंडी?

​शहर के छात्र-छात्राओं और युवाओं के लिए सबसे बड़ी खबर नालंदा परिसर को लेकर है। काफी समय से चर्चाओं में रहे इस प्रोजेक्ट के स्थान और निर्माण को लेकर अब सारी स्थितियां स्पष्ट हो चुकी हैं। यह आधुनिक परिसर पीएम श्री स्कूल के पास ही आकार लेगा, जहाँ शिक्षा और संसाधनों का एक बेहतरीन संगम देखने को मिलेगा। इसके लिए 441.98 लाख रुपये की बड़ी राशि आवंटित की गई है, जो गरियाबंद की आने वाली पीढ़ी के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।

815.98 लाख से ज्यादा का निवेश और तीन बड़े विभाग

​सिर्फ नालंदा परिसर ही नहीं, बल्कि शहर के अलग-अलग कोनों में विकास की नई इबारत लिखी जा रही है। अगर हम कुल निवेश की बात करें, तो यह आंकड़ा 815.98 लाख रुपये तक पहुँचता है।

आज शाम सजेगा मंच, रखी जाएगी नींव

​इन सभी विकास कार्यों का औपचारिक भूमिपूजन आज शाम 4 बजे बस स्टैंड में होने जा रहा है। कार्यक्रम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। उनके साथ राजिम विधायक रोहित साहू और साथ ही मंच पर पूर्व सांसद चुन्नी लाल साहू, नगर पालिका अध्यक्ष रिखी राम यादव सहित भाजपा के तमाम दिग्गज मौजूद रहेंगे। इन निर्माण कार्यों के शुरू होने से गरियाबंद न केवल सुंदर बनेगा, बल्कि यहाँ की सुविधाओं में भी बड़ा उछाल आएगा।

इस बजट को तीन अलग-अलग महत्वपूर्ण मदों में बांटा गया है

1 ​अधोसंरचना विकास मद इसके तहत 291.32 लाख रुपये खर्च कर शहर की अधोसंरचना को नया रूप दिया जाएगा।

2 15वां वित्त आयोग बुनियादी सुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 83.17 लाख रुपये की राशि से नए काम शुरू होंगे।

3 नालंदा परिसर इसके लिए 441.98 लाख रुपये का विशेष प्रावधान है।

यह भी पढ़ें…गरियाबंद की नहर में तैरता मिला मौत का सामान.. पुलिस की नाकेबंदी देख तस्करों के उड़े होश ।

कृपया शेयर करें

लगातार सही खबर सबसे पहले जानने के लिए हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़े

Join Now

Join Telegram

Join Now

error: Content is protected !!