गरियाबंद ब्रेकिंग सुशासन तिहार के जनसमस्या निवारण शिविर में अचानक गिरा विशालकाय पीपल का पेड़ मची, देखे वीडियो ।

Sangani

By Sangani

गरियाबंद के खरहरी में आज सुशासन तिहार के जनसमस्या निवारण शिविर के दौरान अचानक एक विशालकाय पीपल का पेड़ गिर गया 7 लोग घायल जिसमें बच्चे भी शामिल।है मौके पर भारी भगदड़ मच गई जानिए पूरा मामला पैरी टाईम्स पर ।

गरियाबंद जिले के खरहरी में उस समय स्थिति बेहद तनावपूर्ण हो गई जब सुशासन तिहार के तहत आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में एक अप्रत्याशित और खौफनाक घटना घटित हुई जिसमें 7 लोग घायल हो गए इनमें बच्चे भी शामिल है जिन्हें इलाज के लिए गरियाबंद जिला अस्पताल लाया गया है बताया जा रहा है कि सुशासन तिहार के लिए खाना बनाने वाले लोग पेड़ के नीचे बैठे थे जिसमें भी शामिल थे और अचानक से पेड़ गिर गया ।

​शिविर स्थल पर जब अधिकारी ग्रामीणों की समस्याओं का निवारण कर रहे थे तभी वहां मौजूद एक सदियों पुराना विशालकाय पीपल का पेड़ अचानक भरभराकर सीधे आयोजन स्थल पर गिर गया जिसके बाद भगदड़ का माहौल बन गया मौके पर जिला प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे । शिविर में हुई इस घटना के बाद शिविर को स्थगित कर दिया गया है ।

​पेड़ गिरने की गड़गड़ाहट सुनते ही पंडाल के नीचे मौजूद लोगों घबरा गए और मौके पर अचानक कुछ देर के लिये डर का माहौल निर्मित हो गया इस दौरान घटना में घायल लोगों को काफी चोट आई है उन्हें इलाज के लिए गरियाबंद भेजा गया है

​विशालकाय पेड़ की चपेट में आने से वहां खड़ा एक वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया जिसके परखच्चे उड़ गए और इस दौरान मौके।पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया कुछ लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे । इस दौरान घायलों को ले जाने के लिए 108 को कॉल किया गया मगर वह नहीं पहुँची तो गरियाबंद तहसीलदार चितेश देवांगन ने उन्हें अपने वाहन से जिला अस्पताल भिजवाया ।

​कुदरत का करिश्मा और गनीमत यह रही कि इस बेहद खतरनाक हादसे में 7 लोगों घायल होने के अलावा कोई बड़ा और गंभीर हादसा नहीं हुआ । 7 में से 5 घायलों को तत्काल इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई वही दो बच्चे जिनकी उम्र 14 और 22 वर्ष थी उन्हें बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है।

यह भी पढ़ें..गरियाबंद भाजपा सोशल मीडिया की नई कार्यकारिणी घोषित जिला एवं मंडल स्तर पर मिली नई जिम्मेदारियां ।

कृपया शेयर करें

लगातार सही खबर सबसे पहले जानने के लिए हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़े

Join Now

Join Telegram

Join Now

error: Content is protected !!