गरियाबंद पुलिस में आधी रात का बड़ा फेरबदल, कई थाना प्रभारियों और अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी। जानिए किसे मिली नई जिम्मेदारी और क्या है इसके मायने।
गरियाबंद पुलिस विभाग में मंगलवार को उस समय हलचल मच गई जब पुलिस अधीक्षक कार्यालय से एक साथ कई अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले का आदेश जारी कर दिया गया। प्रशासनिक दृष्टिकोण से किए गए इस फेरबदल ने पूरे जिले के पुलिस महकमे में चर्चाओं का दौर शुरू कर दिया है।
जारी आदेश के अनुसार विभिन्न थानों और शाखाओं में पदस्थ निरीक्षकों एवं उप निरीक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। खास बात यह है कि जिले के कुछ महत्वपूर्ण थानों और शाखाओं में नए चेहरों की तैनाती की गई है, जिससे आने वाले दिनों में पुलिसिंग के तरीके और कार्यशैली में बदलाव देखने को मिल सकता है।

गरियाबंद पुलिस में आधी रात का बड़ा फेरबदल, देखे कौन कहां पहुंचा? तबादला सूची बनी चर्चा का विषय
तबादला आदेश के अनुसार निरीक्षक ओमप्रकाश यादव को सिटी कोतवाली गरियाबंद से हटाकर जुगाड़ थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं निरीक्षक शिशिर पाण्डेय को साइबर सेल से सिटी कोतवाली गरियाबंद की कमान सौंपी गई है। इसी प्रकार निरीक्षक शिवशंकर धुर्वे को मैनपुर थाना प्रभारी पद से हटाकर साइबर सेल भेजा गया है। निरीक्षक सिद्धेश्वर प्रताप सिंह को मैनपुर थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। उप निरीक्षक यदु राज ठाकुर को जुगाड़ थाना से साइबर सेल में पदस्थ किया गया है, जबकि संतराम साहू को सिटी कोतवाली से राजिम थाना भेजा गया है।
क्या सिर्फ तबादला या किसी बड़े मिशन की तैयारी?
पुलिस विभाग में तबादले सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा माने जाते हैं, लेकिन एक साथ कई महत्वपूर्ण पदों पर बदलाव को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं। जिले में कानून व्यवस्था, साइबर अपराधों पर नियंत्रण और आगामी प्रशासनिक चुनौतियों को देखते हुए इस फेरबदल को रणनीतिक कदम माना जा रहा है।
स्थानीय जनों का मानना है कि जिन अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं, उनके अनुभव का लाभ संबंधित क्षेत्रों में देखने को मिल सकता है। खासकर साइबर अपराधों और ग्रामीण क्षेत्रों की कानून व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से यह बदलाव महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
आने वाले दिनों में दिखेगा असर
गरियाबंद जिले में पुलिस विभाग के इस फेरबदल का असर आने वाले दिनों में साफ दिखाई दे सकता है। अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि नई जिम्मेदारी संभालने वाले अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में किस तरह की कार्यशैली अपनाते हैं और जनता को इसका कितना लाभ मिलता है।