गरियाबंद नगर पालिका में नई टीम की एंट्री, रितेश यादव समेत 5 एल्डरमैन ने ली शपथ. विकास की नई जिम्मेदारी संभाली ।

Sangani

By Sangani

गरियाबंद नगर पालिका में नई टीम की एंट्री नगर पालिका परिषद में रितेश यादव सहित पांच एल्डरमैन ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली,नगर पालिका अध्यक्ष रिखी यादव, उपाध्यक्ष आसिफ मेमन और सभी पार्षदों की मौजूदगी में आयोजित समारोह में विकास कार्यों को गति देने का संकल्प लिया गया।

गरियाबंद नगर पालिका परिषद में शुक्रवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के साथ परिषद की नई कार्यप्रणाली को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। नगर पालिका परिसर में आयोजित कार्यक्रम में रितेश यादव, गुलेश्वरी ठाकुर, सेवक निषाद, सरल उईके और योगेंद्र सिन्हा ने एल्डरमैन पद की शपथ लेकर नगर विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
पीठासीन अधिकारी ने सभी नव-मनोनीत एल्डरमैन को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह के दौरान पूरे परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला और जनप्रतिनिधियों ने नव नियुक्त एल्डरमैन का स्वागत किया।

गरियाबंद नगर पालिका में नई टीम की एंट्री

गरियाबंद नगर पालिका में नई टीम की एंट्री 25 जून को हुई थी नियुक्ति, अब औपचारिक रूप से संभाली जिम्मेदारी

गौरतलब है कि 25 जून 2026 को नगर पालिका परिषद गरियाबंद के लिए पांच एल्डरमैन के नामों की घोषणा की गई थी। नियुक्ति के लगभग एक माह बाद सभी एल्डरमैन ने औपचारिक रूप से शपथ लेकर अपनी जिम्मेदारियां संभाल लीं।
नगर पालिका से जुड़े जानकारों का मानना है कि एल्डरमैन परिषद की बैठकों में अपने अनुभव और सुझावों के माध्यम से नगर विकास, जनहित और विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

अध्यक्ष, उपाध्यक्ष,सभापति और पार्षद रहे मौजूद

शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा के राजिम विधायक संतोष उपाध्याय नगर पालिका अध्यक्ष रिखी यादव, उपाध्यक्ष आसिफ मेमन तथा परिषद के कई पार्षद उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भाजपा संगठन एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े पदाधिकारी और जनप्रतिनिधियों की भी उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
इस अवसर पर गरियाबंद मंडल अध्यक्ष सुमित पारख, भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक मुरलीधर सिन्हा, प्रहलाद सिंह ठाकुर,अनूप भोसले,घनश्याम सिन्हा, तालेश्वरी साहू,पूर्णिमा तिवारी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं नागरिक मौजूद रहे।

नगर विकास की योजनाओं को मिलेगी नई दिशा

नगर पालिका परिषद में पांच नए एल्डरमैन के शामिल होने के बाद परिषद की कार्यप्रणाली को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। स्थानीय नागरिकों को भी उम्मीद है कि अनुभवी एल्डरमैन के सुझावों से नगर की आधारभूत सुविधाओं, स्वच्छता, पेयजल, सड़क और विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।

यह भी पढ़ें…उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में जंगल पर डाका नाकाम! 132 साल-बीजा के पेड़ों की गिर्डलिंग कर 4.129 हेक्टेयर वनभूमि पर कब्जे की साजिश, 7 आरोपी जेल भेजे गए ।

कृपया शेयर करें

लगातार सही खबर सबसे पहले जानने के लिए हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़े

Join Now

Join Telegram

Join Now

error: Content is protected !!