गरियाबंद में शराबी ड्राइवर का कहर.. तेज रफ्तार पिकअप ने मारी टक्कर, फिर सड़क पर मचा ऐसा बवाल कि देखने वालों के उड़ गए होश ।

Sangani

By Sangani

गरियाबंद में शराबी ड्राइवर का कहर फिंगेश्वर-महासमुंद मार्ग पर तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर हंगामा हुआ और आक्रोशित लोगों ने पिकअप सवारों की पिटाई कर दी।

गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर-महासमुंद मार्ग पर शनिवार को एक तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा पथर्री मोड़ के पास हुआ, जहां टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं पिकअप में सवार तीन लोग भी घायल बताए जा रहे हैं।

गरियाबंद में शराबी ड्राइवर का कहर

गरियाबंद में शराबी ड्राइवर का कहर,प्रत्यक्षदर्शियों का दावा चालक शराब के नशे में था

स्थानीय लोगों के अनुसार पिकअप चालक कथित रूप से शराब के नशे में वाहन चला रहा था। तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण उसने सामने जा रहे बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंच गए।

गुस्साई भीड़ ने पिकअप सवारों की कर दी पिटाई

हादसे की खबर फैलते ही लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित भीड़ ने पिकअप में सवार लोगों की पिटाई कर दी, जिससे मौके पर काफी देर तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। घटना के चलते सड़क पर जाम जैसे हालात बन गए और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

पुलिस जुटी जांच में

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और चालक के शराब के नशे में होने के आरोपों की भी पुष्टि की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें… गरियाबंद में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल.. आखिर किस तहसील की बदली कमान ? कलेक्टर के एक आदेश से बदले तीन तहसीलदार ।

कृपया शेयर करें

लगातार सही खबर सबसे पहले जानने के लिए हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़े

Join Now

Join Telegram

Join Now

error: Content is protected !!