गरियाबंद में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल.. आखिर किस तहसील की बदली कमान ? कलेक्टर के एक आदेश से बदले तीन तहसीलदार ।

Sangani

By Sangani

गरियाबंद में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल जिले में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव हुआ है। कलेक्टर भगवान सिंह उइके ने आदेश जारी कर तीन तहसीलों में तहसीलदारों और नायब तहसीलदार के प्रभार में बदलाव किया है। जानिए किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी।

गरियाबंद जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर भगवान सिंह उइके ने शनिवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी आदेश के अनुसार जिले की तीन तहसीलों में तहसीलदारों और नायब तहसीलदार के प्रभार में बदलाव किया गया है। इस आदेश के बाद प्रशासनिक हलकों में नई जिम्मेदारियों को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

गरियाबंद में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

गरियाबंद में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल,देवभोग, मैनपुर और फिंगेश्वर में ये चेहरे

जारी आदेश के अनुसार सुशील कुमार भोई को देवभोग तहसीलदार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं अजय चंद्रवंशी को मैनपुर तहसीलदार बनाया गया है। इसके अलावा अवंतिका गुप्ता को फिंगेश्वर की नायब तहसीलदार के रूप में नई जिम्मेदारी दी गई है।

कलेक्टर के आदेश के बाद प्रशासनिक गतिविधियां तेज

कलेक्टर भगवान सिंह उइके द्वारा जारी इस आदेश के बाद संबंधित अधिकारियों को नई पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। माना जा रहा है कि इस बदलाव से प्रशासनिक कार्यों में तेजी आएगी और राजस्व संबंधी मामलों के त्वरित निराकरण में मदद मिलेगी।

जिले में चर्चा का विषय बना तबादला आदेश

एक साथ तीन महत्वपूर्ण प्रभार बदलने के बाद यह आदेश जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है। स्थानीय प्रशासनिक हलकों में इसे नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा माना जा रहा है, वहीं लोगों की नजर अब नए अधिकारियों की कार्यशैली और प्राथमिकताओं पर रहेगी।

यह भी पढ़ें..गुरुजी की पाठशाला या पैगशाला ? 2 शिक्षकों की कथित महफिल ने गरियाबंद की शिक्षा व्यवस्था को किया शर्मसार ।

कृपया शेयर करें

लगातार सही खबर सबसे पहले जानने के लिए हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़े

Join Now

Join Telegram

Join Now

error: Content is protected !!