गरियाबंद जगन्नाथ रथ यात्रा 2026 गुरुवार 16 जुलाई को भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की भव्य रथयात्रा निकलेगी,शहर की सड़कों पर पुरी जैसी आध्यात्मिक छटा देखने को मिलेगी,जानिए रथयात्रा का पूरा मार्ग, समय और विशेष आकर्षण पढ़ें पूरी खबर पैरी टाईम्स पर।
गरियाबंद धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा इस वर्ष 16 जुलाई को गरियाबंद में पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली जाएगी। आयोजन को लेकर शहर में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इस बार रथयात्रा को पुरी की ऐतिहासिक परंपरा की झलक देने के लिए विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं, जिससे श्रद्धालुओं को दिव्य और भक्ति से सराबोर वातावरण का अनुभव मिलेगा।

गरियाबंद जगन्नाथ रथ यात्रा 2026 भव्य रथ यात्रा की तैयारी
आयोजन समिति के अनुसार भगवान श्री जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा को सुसज्जित रथों में विराजमान कर नगर भ्रमण कराया जाएगा। श्रद्धालु पूरे मार्ग में रथ की रस्सी खींचकर पुण्य लाभ अर्जित करेंगे। धार्मिक मान्यता है कि भगवान स्वयं भक्तों के बीच आकर उनका आशीर्वाद प्रदान करते हैं, इसलिए रथयात्रा का विशेष महत्व माना जाता है।
शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरेगी रथयात्रा
रथयात्रा का शुभारंभ 16 जुलाई को शाम 3 बजे श्रीराम जानकी मंदिर से होगा। इसके बाद यात्रा भूनेश्वरनाथ चौक, शरदा चौक, तिरंगा चौक, कुम्हारपारा, सुभाष चौक, यादव पारा, बजरंग चौक, मानस चौक, शिव दुर्गा मंदिर होते हुए गुंडिचा मंदिर पहुंचेगी। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं के स्वागत और भक्ति कार्यक्रमों की भी तैयारी की गई है।
भक्ति, संस्कृति और लोककला का होगा संगम
आयोजन के दौरान भजन-कीर्तन, संकीर्तन, झांकियां और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। बालिका मंडल द्वारा संकीर्तन, लोक कलाकारों की प्रस्तुति तथा धार्मिक कार्यक्रम पूरे आयोजन को और अधिक भव्य बनाएंगे। शहर के विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठन भी आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
समिति की अपील ज्यादा से ज्यादा संख्या में भगवान जगन्नाथ की यात्रा में हो शामिल
श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील
आयोजन समिति ने जिले और आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे परिवार सहित रथयात्रा में शामिल होकर भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद प्राप्त करें। समिति का कहना है कि यह आयोजन केवल धार्मिक नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, भाईचारे और भारतीय संस्कृति को सशक्त करने का भी संदेश देगा।
रथयात्रा का रूट तय, शहर के प्रमुख मार्गों से होकर शीतला मंदिर में होगा समापन
आयोजन समिति के अनुसार भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा 16 जुलाई को श्रीराम जानकी मंदिर, सिविल लाइन से विधिवत पूजा-अर्चना के बाद प्रारंभ होगी। इसके बाद रथयात्रा शारदा चौक, भूतेश्वर चौक, तिरंगा चौक, कुम्हार पारा, सुभाष चौक, यादव पारा, बजरंग चौक, मानस चौक, पुनः तिरंगा चौक और शिव दुर्गा मंदिर से होते हुए पुराना मंगल बाजार स्थित शीतला मंदिर पहुंचेगी। यहां वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक विधि-विधान के साथ रथयात्रा का समापन होगा। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं के स्वागत, भजन-कीर्तन, पुष्पवर्षा और प्रसाद वितरण की विशेष व्यवस्था की गई है। आयोजन समिति ने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद प्राप्त करने और धार्मिक आयोजन की गरिमा बनाए रखने की अपील की है।
यह भी पढ़ें…40 KM की फिल्मी रेस का हुआ THE END.. गरियाबंद पुलिस ने 3 वाहनों संग 5 कथित तस्करों को दबोचा ।