40 KM की फिल्मी रेस का हुआ THE END.. गरियाबंद पुलिस ने 3 वाहनों संग 5 कथित तस्करों को दबोचा ।

Sangani

By Sangani

40 KM की फिल्मी रेस का हुआ THE END गरियाबंद पुलिस ने 40 किलोमीटर तक पीछा कर पीपरछेड़ी थाना क्षेत्र में तीन संदिग्ध वाहनों को पकड़ा। पुलिस के अनुसार भैंसों को ओडिशा ले जाया जा रहा था। 4-5 आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी।

गरियाबंद फिल्मों में अक्सर देखा जाता है कि पुलिस और अपराधियों के बीच तेज रफ्तार पीछा चलता है, लेकिन रविवार की रात और सोमवार की सुबह गरियाबंद जिले में ऐसा ही एक नजारा वास्तविक सड़कों पर देखने को मिला,फर्क सिर्फ इतना था कि इस बार कहानी का अंत पुलिस की जीत के साथ हुआ,पुलिस के अनुसार, लगभग 40 किलोमीटर तक चले हाई-वोल्टेज चेज़ के बाद तीन संदिग्ध वाहनों को पीपरछेड़ी थाना क्षेत्र के पास घेराबंदी कर रोक लिया गया। कार्रवाई के दौरान 4 से 5 आरोपियों को हिरासत में लिया गया, जबकि मामले में आगे की जांच जारी है।

40 KM की फिल्मी रेस का हुआ THE END

40 KM की फिल्मी रेस का हुआ THE END बारुका नाके के पास मिली थी संदिग्ध वाहन की सूचना

पुलिस से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गरियाबंद थाना प्रभारी को सूचना मिली थी कि बारूका नाके की ओर से कुछ संदिग्ध वाहन गुजरने वाले हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हुई और वाहनों को रोकने का प्रयास किया गया। हालांकि, पुलिस का इशारा मिलते ही तीनों वाहन तेज रफ्तार से आगे निकल गए।
इसके बाद शुरू हुआ लगभग 40 किलोमीटर लंबा पीछा, जिसने पूरे घटनाक्रम को किसी एक्शन फिल्म जैसा बना दिया।

बारुका से मालगांव से बारुला होते हुए पीपरछेड़ी के पास घेरा बंदी कर पकड़ा

बताया जा रहा है कि संदिग्ध वाहन चालक मालगांव, बारूला होते हुए पीपरछेड़ी की ओर तेज गति से भाग रहे थे। सड़क पर लगातार बढ़ती रफ्तार के बावजूद गरियाबंद थाना प्रभारी और उनकी टीम ने पीछा नहीं छोड़ा। आखिरकार पीपरछेड़ी थाना पुलिस के सहयोग से घेराबंदी कर तीनों वाहनों को रोक लिया गया। जहां से उन्हें सिटी कोतवाली लाया गया पुलिस के अनुसार, पकड़े गए वाहनों में 14 नग बड़ी भैंसे और 4 नग उनके बच्चे कुल 18 नग भैंसें लदी हुई थीं। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि इन जानवरों को कथित तौर पर ओडिशा ले जाया जा रहा था, जहां मंगलवार को लगने वाले पशु बाजार में उनकी बिक्री किए जाने की आशंका है। हालांकि, इस संबंध में पुलिस अभी दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है।

तीन वाहन और 5 आरोपी 18 भैंसों को ले जाते गिरफ्तार

इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों का कहना है कि सभी से पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि इस कथित तस्करी के पीछे कोई बड़ा नेटवर्क सक्रिय है या नहीं। वाहनों के दस्तावेज, पशुओं के परिवहन संबंधी अनुमति पत्र और अन्य कानूनी पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
इस पूरे घटनाक्रम ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि कानून से तेज कोई रफ्तार नहीं होती। जिस तेजी से संदिग्ध वाहन पुलिस को चकमा देकर निकलने की कोशिश कर रहे थे, उससे ऐसा लग रहा था मानो मंजिल अब दूर नहीं। लेकिन गरियाबंद पुलिस ने लगातार पीछा कर यह साबित कर दिया कि अपराध की राह चाहे कितनी भी तेज क्यों न हो, कानून का पहिया आखिरकार उससे आगे निकल ही जाता है।

मामले के पीछे जुड़े नेटवर्क के तार तलाश रही पुलिस

फिलहाल गरियाबंद सिटी कोतवाली पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है। जांच पूरी होने के बाद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े सभी पहलुओं की गंभीरता से पड़ताल की जा रही है और यदि किसी बड़े गिरोह की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें…गरियाबंद चिंगरापगार में बवाल, BJP नेता की गाड़ी बताकर धमकाने का आरोप, समिति के साथ दुर्ग से आए युवकों ने की मारपीट गुस्साए ग्रामीणों ने वाहनों में की तोड़फोड़ ।

कृपया शेयर करें

लगातार सही खबर सबसे पहले जानने के लिए हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़े

Join Now

Join Telegram

Join Now

error: Content is protected !!