गरियाबंद में जुटेंगे पंचायत के सरकारी सेनापति 7 जुलाई को पंचायत सचिव स्थापना दिवस का आयोजन होगा। आचार्य युवराज पाण्डेय महाराज मुख्य अतिथि और जिला पंचायत CEO प्रखर चंद्राकर कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे पढ़ें पूरी खबर पैरी टाईम्स पर।
गरियाबंद पंचायतों की फाइलों, योजनाओं और सरकारी बैठकों के बीच सोमवार को गरियाबंद में कुछ अलग ही नजारा देखने को मिलेगा। जिले के पंचायत सचिव एक मंच पर जुटेंगे और मौका होगा पंचायत सचिव स्थापना दिवस का। खास बात यह है कि इस बार आयोजन में प्रशासनिक रंग के साथ अध्यात्म का तड़का भी लगने जा रहा है।
07 जुलाई 2026 को ग्राम पंचायत सचिव संगठन जिला इकाई गरियाबंद की ओर से स्थापना दिवस का आयोजन किया जा रहा है। दर्रीपारा स्थित कचना धुरवा गोंडवाना भवन में दोपहर 1 बजे से शुरू होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर पंचायत सचिवों में खासा उत्साह है।

गरियाबंद में जुटेंगे पंचायत के सरकारी सेनापति एक मंच पर
गांव में सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचानी हो, पंचायत की बैठक करानी हो या विकास कार्यों के दस्तावेज संभालने हों पंचायत सचिव प्रशासन और ग्रामीणों के बीच अहम कड़ी माने जाते हैं। स्थापना दिवस के बहाने जिलेभर के यही मैदानी सिपाही।एक मंच पर नजर आएंगे।
प्रसिद्ध कथा वाचक युवराज पाण्डेय होंगे मुख्य अतिथि
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आचार्य श्री युवराज पाण्डेय महाराज जी, आध्यात्मिक कथा वाचक होंगे। उनकी मौजूदगी ने इस प्रशासनिक आयोजन को और दिलचस्प बना दिया है।
CEO प्रखर चंद्राकर की अध्यक्षता में होगा आयोजन
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत गरियाबंद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रखर चंद्राकर (IAS) करेंगे। अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में पंचायत गरियाबंद की उप संचालक पद्मनी हरदेल और जिला अंकेक्षक के.एस. नागेश मौजूद रहेंगे।
वहीं जनपद पंचायत गरियाबंद की CEO नम्रता शर्मा, छुरा जनपद पंचायत CEO सतीश चन्द्रवंशी, फिंगेश्वर जनपद पंचायत CEO अनिल कुमार सिंह, मैनपुर जनपद पंचायत CEO जीतेश कुमार गजभिए और देवभोग जनपद पंचायत CEO जांगेंद्र साहू विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
फाइलों से दूर, संगठन और सम्मान की होगी बात
आमतौर पर पंचायत सचिवों का दिन सरकारी पत्रों, ऑनलाइन एंट्री, योजनाओं और ग्रामीणों की समस्याओं के बीच गुजरता है। लेकिन स्थापना दिवस पर माहौल कुछ अलग होगा। संगठन के सदस्य एक-दूसरे से रूबरू होंगे और पंचायत व्यवस्था में सचिवों की भूमिका को लेकर चर्चा भी केंद्र में रह सकती है।
ग्राम पंचायत सचिव संगठन जिला इकाई गरियाबंद ने प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रतिनिधियों को भी कार्यक्रम में आमंत्रित किया है। अब नजर मंगलवार के आयोजन पर है जहां एक ओर जिले के पंचायत अधिकारी और सचिव जुटेंगे, तो दूसरी ओर अध्यात्म की मौजूदगी कार्यक्रम को खास रंग देगी।