जंगल का ऑपरेशन घोंसला सुरक्षा,नन्हे पक्षियों ने दिखाई ऐसी हिम्मत, शिकारी Serpent Eagle को भी पीछे हटना पड़ा,देखे रोमांचक वीडियो ।

Sangani

By Sangani

जंगल का ऑपरेशन घोंसला सुरक्षा उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व में Indian Paradise Flycatcher और White-browed Fantail ने अपने घोंसले की सुरक्षा के लिए Serpent Eagle को घेरकर खदेड़ दिया। जानिए जंगल के इस रोमांचक Mobbing Behaviour की पूरी कहानी पैरी टाईम्स पर।

गरियाबंद जिले के उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व के दक्षिण उदंती परिक्षेत्र में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने वन्यजीव प्रेमियों को रोमांचित कर दिया। आमतौर पर बड़े शिकारी पक्षियों से दूरी बनाने वाले छोटे पक्षियों ने इस बार डरने के बजाय सीधा मुकाबला करने का फैसला कर लिया।


जंगल के घने इलाके में Indian Paradise Flycatcher (इंडियन पैराडाइज फ्लायकैचर) और White-browed Fantail (व्हाइट-ब्राउड फैनटेल) ने अपने घोंसलों, अंडों और बच्चों की सुरक्षा के लिए एक Crested Serpent Eagle (क्रेस्टेड सर्पेंट ईगल) को निशाना बना लिया।

जंगल का ऑपरेशन घोंसला सुरक्षा

जंगल का ऑपरेशन घोंसला सुरक्षा बड़ा कौन?जंगल में नन्हे पक्षियों ने दिया करारा जवाब

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जैसे ही सर्पभक्षी गरुड़ घोंसलों के आसपास मंडराने लगा, दोनों छोटे पक्षियों ने मोर्चा संभाल लिया। वे लगातार गरुड़ के सिर और पीठ पर चोंच से हमला करते रहे।
कुछ देर तक चला यह हवाई संघर्ष जंगल में मौजूद लोगों के लिए किसी वन्यजीव डॉक्यूमेंट्री से कम नहीं था। आखिरकार छोटे पक्षियों के लगातार हमलों से परेशान होकर शिकारी गरुड़ को वहां से दूर हटना पड़ा।

क्या होता है Mobbing Behaviour?

वन्यजीव विज्ञान की भाषा में इस साहसी रणनीति को Mobbing Behaviour कहा जाता है। इसमें छोटे पक्षी सामूहिक रूप से किसी बड़े शिकारी पक्षी या जानवर को घेरकर उस पर हमला करते हैं ताकि वह उनके घोंसलों और बच्चों के लिए खतरा न बन सके।
विशेषज्ञों के अनुसार यह व्यवहार पक्षियों की बुद्धिमत्ता, सामूहिक सुरक्षा रणनीति और मातृत्व-पितृत्व की स्वाभाविक प्रवृत्ति को दर्शाता है।

जंगल का संदेश ..हिम्मत आकार से नहीं, इरादों से बड़ी होती है

उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व से सामने आया यह वीडियो केवल वन्यजीव गतिविधि नहीं, बल्कि प्रकृति का एक प्रेरक संदेश भी है। यह दिखाता है कि जब परिवार और संतानों की सुरक्षा का सवाल हो, तब छोटे से छोटे जीव भी बड़े से बड़े शिकारी का सामना करने का साहस जुटा लेते हैं।
विश्व पर्यावरण दिवस पर वायरल हो रहा यह दृश्य लोगों को प्रकृति के अद्भुत व्यवहार और जैव विविधता के महत्व को करीब से समझने का अवसर दे रहा है।

यह भी पढ़ें …गरियाबंद में विकास बनाम राजनीति, विधायक रोहित साहू का बड़ा बयान काम लेकर आओ तो आपत्ति शुरू हो जाती है, नालंदा परिसर पर जनता करेगी फैसला ।

कृपया शेयर करें

लगातार सही खबर सबसे पहले जानने के लिए हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़े

Join Now

Join Telegram

Join Now

error: Content is protected !!