विश्व पर्यावरण दिवस पर खाकी का संकल्प, एसपी की नेतृत्व में अब हर पौधा रहेगा पुलिस की निगरानी में, परेड के बाद पौधों को मिला पुलिस संरक्षण ।

Sangani

By Sangani

विश्व पर्यावरण दिवस पर गरियाबंद पुलिस लाइन में एसपी वेदव्रत सिरमौर के नेतृत्व में वृक्षारोपण अभियान चलाया गया,पुलिस अधिकारियों और जवानों ने फलदार एवं छायादार पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया पढ़ें पूरी खबर पैरी टाईम्स पर ।

गरियाबंद में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जहां आमतौर पर कानून-व्यवस्था और सुरक्षा की चर्चा होती है, लेकिन इस बार चर्चा का केंद्र बने पौधे। पुलिस लाइन गरियाबंद में आयोजित विशेष कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर के नेतृत्व में जिला पुलिस बल ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण अभियान चलाया।
इस बार पुलिस की नजर किसी अपराधी पर नहीं, बल्कि उन पौधों पर थी जिन्हें आने वाले वर्षों में विशाल वृक्ष बनना है। कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि समाज की सुरक्षा के साथ-साथ प्रकृति की सुरक्षा भी उतनी ही महत्वपूर्ण है।

विश्व पर्यावरण दिवस

विश्व पर्यावरण दिवस,जनरल परेड के बाद शुरू हुआ ऑपरेशन हरियाली

कार्यक्रम की शुरुआत साप्ताहिक जनरल परेड से हुई। पुलिस अधीक्षक ने परेड की सलामी लेकर निरीक्षण किया। इसके बाद विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया गया।
एसपी वेदव्रत सिरमौर ने स्वयं फलदार पौधा लगाकर अभियान की शुरुआत की। उनके साथ जिला पुलिस के राजपत्रित अधिकारी, रक्षित निरीक्षक और पुलिस लाइन के जवानों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

आम, जामुन और अमरूद के पौधों से सजा पुलिस लाइन परिसर

वृक्षारोपण अभियान के दौरान पुलिस लाइन परिसर के विभिन्न हिस्सों में छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण किया गया। आम, जामुन और अमरूद जैसे पौधों को कतारबद्ध तरीके से लगाया गया, जिससे आने वाले समय में परिसर और अधिक हराभरा एवं पर्यावरण अनुकूल बन सके।
अधिकारियों और कर्मचारियों ने न केवल पौधे लगाए, बल्कि उनके संरक्षण और नियमित देखभाल का भी संकल्प लिया।

केवल पौधे लगाना नहीं, उन्हें बड़ा करना भी जिम्मेदारी

पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर ने कहा कि पुलिस का दायित्व केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना नहीं है, बल्कि समाज और प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाना भी है। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन के दौर में वृक्षारोपण भविष्य की पीढ़ियों को सुरक्षित वातावरण देने का सबसे प्रभावी माध्यम है।
उन्होंने सभी अधिकारी-कर्मचारियों से पौधे लगाने के साथ-साथ उनके संरक्षण और देखभाल की जिम्मेदारी निभाने की अपील की।

पर्यावरण संरक्षण का मजबूत संदेश

विश्व पर्यावरण दिवस पर गरियाबंद पुलिस का यह अभियान केवल औपचारिक कार्यक्रम नहीं रहा, बल्कि यह संदेश भी दे गया कि यदि हर व्यक्ति एक पौधे की जिम्मेदारी ले ले, तो आने वाले वर्षों में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा बदलाव संभव है।

यह भी पढ़ें…जंगल का ऑपरेशन घोंसला सुरक्षा,नन्हे पक्षियों ने दिखाई ऐसी हिम्मत, शिकारी Serpent Eagle को भी पीछे हटना पड़ा,देखे रोमांचक वीडियो ।

कृपया शेयर करें

लगातार सही खबर सबसे पहले जानने के लिए हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़े

Join Now

Join Telegram

Join Now

error: Content is protected !!