गरियाबंद में शराब माफियाओं का दुस्साहस रात के अंधेरे में पुलिस पर हमला… सुबह बदला पूरा खेल शराब माफियाओं के गढ़ से 6 आरोपी गिरफ्तार ।

Sangani

By Sangani

गरियाबंद में शराब माफियाओं का दुस्साहस छुरा थाना क्षेत्र के डोंगरीपानी गांव में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। रातभर चले बवाल के बाद सुबह पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गरियाबंद छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में अवैध शराब कारोबारियों के हौसले इतने बुलंद हो गए कि कार्रवाई करने पहुंची पुलिस टीम पर ही हमला कर दिया गया। छुरा थाना क्षेत्र के कांदगढ़ी के आश्रित ग्राम डोंगरीपानी में गुरुवार देर रात अवैध शराब के निर्माण और बिक्री की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम को ग्रामीणों के भारी विरोध और हमले का सामना करना पड़ा। स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि पुलिसकर्मियों को अपनी सुरक्षा को देखते हुए रात में गांव से बाहर निकलना पड़ा। हालांकि पुलिस ने हार नहीं मानी और पूरी रणनीति के साथ शुक्रवार सुबह दोबारा कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गरियाबंद में शराब माफियाओं का दुस्साहस

गरियाबंद में शराब माफियाओं का दुस्साहस अवैध शराब की सूचना पर पहुंची पुलिस पर हमला

जानकारी के अनुसार, छुरा पुलिस को डोंगरीपानी गांव में लंबे समय से अवैध शराब के निर्माण और बिक्री की शिकायतें मिल रही थीं। गुरुवार रात सूचना की पुष्टि होने के बाद पुलिस की एक टीम कार्रवाई के लिए गांव पहुंची। टीम में कुल 8 पुलिसकर्मी शामिल थे, जो अवैध शराब के खिलाफ अभियान के तहत कार्रवाई कर रहे थे।इसी दौरान कुछ आरोपियों और उनके समर्थकों ने पुलिस कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया और ग्रामीणों की भीड़ ने पुलिस टीम को घेर लिया।

पुलिस की टीम पर हमला, रातभर बना तनाव का माहौल

प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की गई। अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गांव में देर रात तक भारी बवाल और गहमागहमी का माहौल बना रहा। स्थिति को और अधिक बिगड़ने से रोकने के लिए पुलिस टीम ने तत्काल संयम बरतते हुए गांव से बाहर निकलने का फैसला किया।
इस घटना के बाद पुलिस अधिकारियों को पूरे मामले की जानकारी दी गई और रात में ही आगे की रणनीति तैयार की गई।

सुबह बनाई नई रणनीति, 6 आरोपियों को दबोचा

रात की घटना के बाद शुक्रवार सुबह छुरा पुलिस अतिरिक्त तैयारी और पूरी प्लानिंग के साथ दोबारा गांव पहुंची। इस बार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में 4 पुरुष 1 नाबालिग बालक और 1 महिला शामिल हैं।सभी आरोपियों के खिलाफ पुलिसकर्मियों से मारपीट, शासकीय कार्य में बाधा डालने और अन्य संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान भी की जा रही है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी भी संभव है।

एसपी ने स्पष्ट किया कानून से ऊपर कोई नहीं

गरियाबंद पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर ने संकेत दिए हैं कि अवैध शराब के कारोबार और पुलिस पर हमले जैसे मामलों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस अब पूरे घटनाक्रम के वीडियो, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही है।

सहायक उप निरीक्षक यदुराज की शिकायत के आधार पर

आरोपी सुमित्रा नेताम , सुमित्रा नेताम का बेटा , चुनेश्‍वर मरकाम , अन्‍य 4 – 5 आरोपियों के ऊपर पुलिस ने 109-BNS, 191(2)-BNS, 115(2)-BNS, 191(3)-BNS, 121(1)-BNS, 296-BNS, 132-BNS, 351(3)-BNS के तहत मामला पंजीबद्ध किया है

इलाके में बढ़ाई गई पुलिस निगरानी और भी लोगों की गिरफ्तारी जल्द ही

घटना के बाद डोंगरीपानी और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि अवैध शराब के कारोबार पर लगातार अभियान जारी रहेगा और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस टीम पर हमले की घटना ने जिले में अवैध शराब माफियाओं के बढ़ते दुस्साहस को भी उजागर कर दिया है।फिलहाल गिरफ्तार किए गए छह आरोपियों से पूछताछ जारी है। पुलिस का मानना है कि पूछताछ के दौरान इस पूरे नेटवर्क और हमले में शामिल अन्य लोगों के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी सामने आ सकती है। पूरे मामले की जांच जारी है जल्द ही इस प्रकरण में और गिरफ्तारियां होने की संभावना जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें… 4 घंटे की जंग, अंधेरी रात और मौत का सैलाब… आखिर 5 जिंदगियों पर भारी क्यों नहीं पड़ सकी बाढ़? नगर सेना ने रचा रेस्क्यू का नया इतिहास 3 सौ गाय अभी भी गौठान में फंसी ।

कृपया शेयर करें

लगातार सही खबर सबसे पहले जानने के लिए हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़े

Join Now

Join Telegram

Join Now

error: Content is protected !!