हाट-बाजार में गरियाबंद पुलिस की नई पाठशाला.. सिर्फ कानून नहीं, मोबाइल से लेकर नशे तक हर मुद्दे पर ग्रामीणों को मिला सुरक्षा मंत्र ।

Sangani

By Sangani

हाट-बाजार में गरियाबंद पुलिस की नई पाठशाला गरियाबंद पुलिस ने सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर गांव-गांव और हाट-बाजारों में जागरूकता अभियान चलाया। साइबर सुरक्षा, अभिव्यक्ति ऐप, डायल-112, महिला सुरक्षा, यातायात नियम और नशामुक्ति पर ग्रामीणों को किया जागरूक पढ़ें पूरी खबर पैरी टाईम्स पर।

गरियाबंद पुलिस का नाम सुनते ही अक्सर लोगों के मन में कार्रवाई और अपराधियों की तस्वीर उभरती है, लेकिन गरियाबंद जिले में इन दिनों पुलिस की एक अलग ही तस्वीर देखने को मिल रही है। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर गरियाबंद पुलिस गांव-गांव और हाट-बाजारों तक पहुंचकर लोगों को कानून, साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा, नशामुक्ति और यातायात नियमों की जानकारी दे रही है।

हाट-बाजार में गरियाबंद पुलिस की नई पाठशाला

हाट-बाजार में गरियाबंद पुलिस की नई पाठशाला अपराध होने के बाद नहीं, पहले जागरूक होना है

पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर के निर्देशन में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों, विशेषकर पांडुका, फिंगेश्वर और मैनपुर में पुलिस टीमों ने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। साप्ताहिक हाट-बाजारों में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान लोगों को साइबर ठगी से बचने, सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग करने और किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ निजी जानकारी साझा नहीं करने की सलाह दी गई।

महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर भी पुलिस ने विशेष जागरूकता अभियान चलाया।

इस दौरान अभिव्यक्ति ऐप की जानकारी दी गई और कई महिलाओं के मोबाइल में मौके पर ही ऐप डाउनलोड कराया गया। साथ ही आपातकालीन सेवा डायल-112 के उपयोग और संकट की स्थिति में तुरंत मदद लेने के तरीके भी समझाए गए।कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा पर भी विशेष जोर दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने हेलमेट पहनने, नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने, कम उम्र में वाहन संचालन से बचने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।

युवाओं को नशे से दूर रहने की सलाह

युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए स्वस्थ और जिम्मेदार जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।पुलिस का कहना है कि यह अभियान केवल एक दिन का नहीं बल्कि लगातार जारी रहेगा, ताकि कानून की जानकारी हर गांव और हर नागरिक तक पहुंचे।

यह भी पढ़ें …गरियाबंद कारोबारी की हत्या घर लौट रहे व्यापारी को बीच रास्ते में रोककर उसकी निर्मम हत्या कर दी गई ,पुलिस पूरी मामले की जांच में जुटी ।

कृपया शेयर करें

लगातार सही खबर सबसे पहले जानने के लिए हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़े

Join Now

Join Telegram

Join Now

error: Content is protected !!