गरियाबंद के कुकदा डैम में दर्दनाक हादसा, पिकनिक मनाने आए 2 युवाओं की डूबने से मौत..

Sangani

By Sangani

गरियाबंद के कुकदा डैम में पिकनिक मनाने पहुंचे रायपुर के युवक और युवती की डूबने से मौत। पांडुका पुलिस और स्थानीय मछुआरों की मदद से निकाले शव, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल।

गरियाबंद डैम में मस्ती अचानक मातम में बदली, रायपुर से घूमने आए युवक-युवती की गई जानगरियाबंद: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले स्थित कुकदा डैम में गुरुवार शाम एक दर्दनाक हादसे ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। पिकनिक मनाने और गर्मी से राहत पाने रायपुर से पहुंचे चार युवक-युवतियों के ग्रुप में से दो लोगों की डैम में डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।जानकारी के मुताबिक रायपुर निवासी चार युवक-युवती शाम के समय कुकदा डैम पहुंचे थे। सभी लोग डैम में नहाने और घूमने का आनंद ले रहे थे। इसी दौरान एक युवक पीयूष मंडल और एक युवती सिंपी शर्मा गहरे पानी में चले गए। देखते ही देखते दोनों पानी में डूबने लगे। साथ आए दोस्तों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन पानी अधिक गहरा होने के कारण दोनों को बाहर नहीं निकाला जा सका।

शाम 6 बजे हुआ हादसा, मौके पर पहुंची पांडुका पुलिस

बताया जा रहा है कि यह हादसा शाम लगभग 6 बजे हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही पांडुका पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद और काफी मशक्कत के बाद दोनों शवों को डैम से बाहर निकाला गया। हादसे के बाद कुकदा डैम में मौजूद लोगों की भीड़ जमा हो गई और माहौल पूरी तरह गमगीन हो गया।पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए गरियाबंद जिला अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल मृतकों की पहचान और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।

पर्यटन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

कुकदा डैम गरियाबंद जिले का लोकप्रिय पर्यटन और पिकनिक स्पॉट माना जाता है, जहां हर दिन बड़ी संख्या में लोग घूमने और नहाने पहुंचते हैं। लेकिन इस हादसे के बाद एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि डैम के गहरे हिस्सों में चेतावनी बोर्ड और सुरक्षा इंतजाम पर्याप्त नहीं हैं, जिससे इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आती रहती हैं।

चेतावनी बोर्ड लगाने की जरूरत

गर्मी के मौसम में डैम और जलाशयों में बढ़ती भीड़ के बीच यह हादसा एक बड़ा चेतावनी संकेत बनकर सामने आया है। प्रशासन और स्थानीय सुरक्षा एजेंसियों के लिए यह जरूरी हो गया है कि पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं ताकि भविष्य में ऐसी दर्दनाक घटनाओं को रोका जा सके। हर साल कुकदा में।होता है इस तरह का हादसा ।

कृपया शेयर करें

लगातार सही खबर सबसे पहले जानने के लिए हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़े

Join Now

Join Telegram

Join Now

error: Content is protected !!