छत्तीसगढ़ में नहीं थम रहे तीन तलाक के मामले,कुवैत से शाहिद ने दिया फोन पर तलाक, गरियाबंद का इरफान वारसी केस फिर चर्चा में ।

Sangani

By Sangani

छत्तीसगढ़ में नहीं थम रहे तीन तलाक के मामले रायपुर में कुवैत से फोन पर पत्नी को तीन तलाक देने के आरोपी की नागपुर से गिरफ्तारी हुई है। इस घटना के बाद गरियाबंद के चर्चित इरफान वारसी तीन तलाक मामले की भी फिर चर्चा शुरू हो गई है। पढ़े पूरी ख़बर पैरी टाईम्स पर।

गरियाबंद छत्तीसगढ़ में तीन तलाक से जुड़े मामलों पर कानूनी रोक के बावजूद ऐसे प्रकरण सामने आना बंद नहीं हुए हैं। ताजा मामला रायपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है, जहां कुवैत में रह रहे एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को फोन पर कथित रूप से तीन बार तलाक बोलकर रिश्ता खत्म करने की कोशिश की। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को नागपुर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी शाहिद रजा मूल रूप से रायपुर का निवासी है और रोजगार के सिलसिले में कुवैत गया था। उसकी शादी वर्ष 2008 में हुई थी और दोनों के दो बच्चे हैं। विदेश जाने के बाद पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था।

छत्तीसगढ़ में नहीं थम रहे तीन तलाक के मामले

छत्तीसगढ़ में नहीं थम रहे तीन तलाक के मामले,कुवैत से किया फोन, पत्नी को सुनाया तीन तलाक

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले आरोपी ने कुवैत से फोन कर गाली-गलौज की और विवाद के दौरान तीन बार तलाक बोल दिया। इतना ही नहीं, उसने पत्नी के रूप में स्वीकार करने से भी इंकार कर दिया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) अधिनियम सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।

कार्रवाई के दौरान हुआ नया विवाद

जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी भारत लौट चुका है और नागपुर में मौजूद है। इसके बाद रायपुर पुलिस की टीम ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।मामले में एक और चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। पुलिस कार्रवाई के दौरान आरोपी की मां अपनी नाबालिग पोती को लेकर कथित रूप से वहां से चली गई। पुलिस अब उसकी तलाश में जुटी हुई है। वही गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने पुलिस के साथ ही धक्का मुक्की और झूमा झटकी की ।

गरियाबंद का चर्चित इरफान वारसी मामला भी आया था सामने

तीन तलाक के मामलों की चर्चा होते ही गरियाबंद का चर्चित मामला भी याद किया जा रहा है। गांधी मैदान निवासी इरफान वारसी पर भी अपनी पत्नी को फोन पर तीन तलाक देने का आरोप लगा था। यह मामला बाद में कानूनी विवाद में बदल गया और वर्तमान में कांकेर न्यायालय में विचाराधीन बताया जाता है।स्थानीय स्तर पर यह मामला इसलिए भी चर्चा में रहा क्योंकि गरियाबंद जिले में फोन पर तीन तलाक का यह अपनी तरह का पहला चर्चित मामला माना गया था। इरफान वारसी के तीन तलाक के मामले सहित दहेज प्रताड़ना और बच्चे की कस्टडी और घरेलू हिंसा के मामला दर्ज है जिसकी सुनवाई कांकेर कोर्ट में चल रही है

उस समय इस घटना ने सामाजिक और कानूनी बहस को भी जन्म दिया था। अब इसको लेकर बहस छिड़ गई है कि भारत में इस तरह मामले प्रतिबंधित होने के बावजूद इस तरह की सोच रखने वाले लोगों के खिलाफ समाज को आगे आकर कड़ी कार्यवाही करनी चाहिए ।

कानून सख्त, फिर भी सामने आ रहे मामले

इस मामले के कई विशेषज्ञों का मानना है कि तीन तलाक पर कानूनी प्रतिबंध और सख्त सजा के प्रावधान होने के बावजूद ऐसे मामलों का सामने आना चिंता का विषय है। इससे यह सवाल भी उठ रहा है कि कानून की जानकारी और जागरूकता को लेकर अभी और प्रयासों की जरूरत है।

यह भी पढ़ें…गरियाबंद में मुख्यमंत्री का बड़ा एक्शन मोड, किसानों को राहत, अवैध रेत माफियाओं को चेतावनी, सुपेबेड़ा के लिए 7 करोड़ की सौगात ।

कृपया शेयर करें

लगातार सही खबर सबसे पहले जानने के लिए हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़े

Join Now

Join Telegram

Join Now

error: Content is protected !!