साल के अंत से पहले गरियाबंद पुलिस का बड़ा एक्शन प्लान, लंबित अपराधों से लेकर नशे के कारोबार तक SP ने कसा शिकंजा ।

Sangani

By Sangani

साल के अंत से पहले गरियाबंद पुलिस का बड़ा एक्शन प्लान एसपी वेदव्रत सिरमौर ने क्राइम मीटिंग में लंबित अपराध, मर्ग और गुम इंसान के मामलों के जल्द निराकरण, नशे के कारोबार पर सख्ती और साइबर अपराध नियंत्रण के निर्देश दिए पढ़े पूरी खबर पैरी टाईम्स पर ।

गरियाबंद साल के अंतिम महीने से पहले गरियाबंद पुलिस ने अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों के निराकरण को लेकर अपनी रणनीति तेज कर दी है। पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर ने जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों और रक्षित निरीक्षक की क्राइम मीटिंग लेकर पुलिसिंग की समीक्षा की। बैठक में पुराने लंबित अपराध, मर्ग, गुम इंसान के मामलों से लेकर नशे के कारोबार, साइबर अपराध और यातायात व्यवस्था तक कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर सख्त निर्देश दिए गए।

साल के अंत से पहले गरियाबंद पुलिस का बड़ा एक्शन प्लान

साल के अंत से पहले गरियाबंद पुलिस का बड़ा एक्शन प्लान लंबित मामलों को लेकर कार्यवाही

वर्षांत को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक ने जिले के सभी थानों में दर्ज लंबित अपराधों की समीक्षा की। साथ ही मर्ग और गुम इंसान के मामलों की वर्तमान स्थिति की जानकारी लेते हुए इनके जल्द निराकरण पर जोर दिया गया। एसपी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि मामलों का केवल औपचारिक निपटारा नहीं, बल्कि गुणवत्तापूर्ण जांच के साथ समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

लंबित मामलों की समीक्षा के लिए CRA (Crime Review Application) पोर्टल का अधिक से अधिक उपयोग करने के निर्देश भी सभी थाना प्रभारियों को दिए गए। इससे मामलों की प्रगति पर नजर रखने और जांच में तेजी लाने पर जोर दिया गया।

नशे के कारोबारियों पर सख्ती, अवैध बिक्री और तस्करी पर कार्रवाई के निर्देश

जिले में अवैध नशे की बिक्री और तस्करी को लेकर पुलिस अधीक्षक ने सख्त रुख अपनाया। थाना क्षेत्रों में नशे के कारोबार पर पूर्णतः अंकुश लगाने और इस गतिविधि में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

पुलिस की इस समीक्षा बैठक में नशे के कारोबार को अपराध नियंत्रण की प्राथमिकता के रूप में लेते हुए संबंधित थाना प्रभारियों को सक्रिय और प्रभावी कार्रवाई करने की हिदायत दी गई।

साइबर अपराध पर भी पुलिस की नजर

बढ़ते साइबर अपराधों को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने साइबर अपराधों की रोकथाम, त्वरित जांच और आम नागरिकों को जागरूक करने पर विशेष जोर दिया। ऑनलाइन ठगी, साइबर धोखाधड़ी और डिजिटल अपराधों से बचाव के लिए पुलिस को अधिक सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए गए।

गश्त और यातायात व्यवस्था को लेकर भी निर्देश

बैठक में जिले में प्रभावी पुलिसिंग, नियमित गश्त और अपराध नियंत्रण के लिए सतर्कता बढ़ाने पर जोर दिया गया। इसके साथ ही आम नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सुचारू यातायात व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश यातायात प्रभारी सहित संबंधित अधिकारियों को दिए गए।

क्राइम मीटिंग में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कर्ण कुमार उके, उप पुलिस अधीक्षक लितेश सिंह, रक्षित निरीक्षक सनत ठाकुर सहित जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारी, शाखा प्रभारी और यातायात प्रभारी मौजूद रहे।

वर्षांत से पहले हुई इस समीक्षा बैठक को जिले में अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों के निराकरण और नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें ….रेत माफियाओं के जुगाड़ पर प्रशासन का प्रहार,17 ट्रैक्टर लावारिस मिले, नदी में बिछे पाइप और ड्रम भी जब्त ।

कृपया शेयर करें

लगातार सही खबर सबसे पहले जानने के लिए हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़े

Join Now

Join Telegram

Join Now

error: Content is protected !!