गरियाबंद में आखिर कितनी लंबी है संक्रमण की चेन ? 15 टेस्ट के बाद स्वाइन फ्लू के और नए मामले, अब संपर्क में आने वाले लोगों की होगी जांच ?

Sangani

By Sangani

गरियाबंद में आखिर कितनी लंबी है संक्रमण की चेन 15 लोगों की जांच के बाद स्वाइन फ्लू के और नए मामले सामने आए हैं। जिले में अब स्वाइन फ्लू और कोरोना पॉजिटिव मरीज की संख्या बढ़ते जा रही हैं।

गरियाबंद जिले में संक्रमण की स्थिति लगातार चिंता बढ़ा रही है। स्वाइन फ्लू और कोरोना संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए लोगों की जांच के बाद अब स्वाइन फ्लू के 2 नए मामले सामने आए हैं। पिछले 48 घंटे में सामने आए इन मामलों के बाद स्वास्थ्य विभाग की निगरानी और कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग बढ़ा दी गई है।

जानकारी के मुताबिक, जिले में 2 स्वाइन फ्लू और 1 कोरोना संक्रमित मरीज के संपर्क में आए 15 लोगों के टेस्ट कराए गए थे। जांच के बाद स्वाइन फ्लू के 2 और मरीजों की पुष्टि हुई। इसके साथ ही जिले में वर्तमान में स्वाइन फ्लू के 4 और कोरोना का 1 पॉजिटिव मरीज बताया जा रहा है।

गरियाबंद में आखिर कितनी लंबी है संक्रमण की चेन

गरियाबंद में आखिर कितनी लंबी है संक्रमण की चेन 15 लोगों की जांच के बाद सामने आए नए मामले

पिछले 48 घंटे के दौरान संक्रमित व्यक्तियों के संपर्क में आने वाले लोगों की जांच की गई। इसी जांच के बाद स्वाइन फ्लू के दो नए मामले सामने आए हैं। नए मरीजों के सामने आने से यह सवाल भी खड़ा हो गया है कि संक्रमण की यह चेन आखिर कितनी लंबी है और इनके संपर्क में कितने लोग आए हैं।

अब नए मरीजों के संपर्क में आए लोगों की होगी जांच

कल जिन दो लोगों की स्वाइन फ्लू रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, अब उनके संपर्क में आने वाले लोगों की भी पहचान की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ऐसे लोगों की जानकारी जुटाकर उनकी जांच कराने की तैयारी में है। इससे संक्रमण के संभावित प्रसार का पता लगाने में मदद मिलेगी।

जिले में अब 4 स्वाइन फ्लू और 1 कोरोना मरीज

नए मामलों के सामने आने के बाद गरियाबंद जिले में फिलहाल 4 स्वाइन फ्लू पॉजिटिव और 1 कोरोना पॉजिटिव मरीज होने की जानकारी है। लगातार संपर्क में आए लोगों की जांच और नए मामलों की पुष्टि के बीच स्वास्थ्य विभाग की निगरानी बढ़ गई है।

फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि नए संक्रमित मरीजों के संपर्क में आने वाले लोगों की जांच के बाद क्या संक्रमण के और मामले सामने आएंगे? आने वाली जांच रिपोर्ट से जिले में संक्रमण की वास्तविक स्थिति और स्पष्ट होगी।

स्वास्थ्य विभाग ने कहा घबराने की नहीं, सावधानी की जरूरत

हालांकि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि स्वाइन फ्लू और कोरोना संक्रमण फिलहाल पहले जितना खतरनाक नहीं है, लेकिन लोगों को इसे लेकर लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। जिन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, उन्हें क्वारेंटाइन में रहकर दूसरों के संपर्क से बचने की सलाह दी जा रही है।
वहीं, संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए लोगों से कहा गया है कि वे जिला अस्पताल पहुंचकर अपनी जांच जरूर करवाएं, ताकि संक्रमण की स्थिति का समय रहते पता लगाया जा सके और आगे संक्रमण फैलने की संभावना को कम किया जा सके।

सर्दी-जुकाम के मरीज भी बढ़े, भीड़ से दूरी बनाने की सलाह

वर्तमान में जिला अस्पताल में सर्दी-जुकाम से संबंधित शिकायतों के मरीज भी लगातार सामने आ रहे हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील कर रहा है।
लोगों को अनावश्यक रूप से भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचने, जरूरत पड़ने पर मास्क का इस्तेमाल करने, हाथों को सैनिटाइज करने और एक-दूसरे से पर्याप्त दूरी बनाए रखने की सलाह दी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि कोरोना काल के दौरान जिस तरह लोग संक्रमण से बचाव के लिए सावधानियां बरतते थे, उसी तरह सामान्य सावधानी फिलहाल भी उपयोगी रहेगी।
खासकर बच्चों को भीड़भाड़ और संक्रमित या बीमार लोगों से दूर रखना जरूरी है। सर्दी-जुकाम या फ्लू जैसे लक्षण दिखाई देने पर लापरवाही करने के बजाय चिकित्सकीय सलाह लेना बेहतर होगा।

अपील

घबराएं नहीं, लेकिन सावधानी जरूर बरतें। संक्रमित व्यक्ति क्वारेंटाइन में रहें और उनके संपर्क में आए लोग अपनी जांच करवाएं। भीड़ से दूरी रखें, हाथों की स्वच्छता का ध्यान रखें और बच्चों को विशेष रूप से सुरक्षित रखें।

यह भी पढ़ें…पानी के तेज बहाव में गिरा युवक… 24 घंटे बाद घटनास्थल से 3.5 KM दूर मिला ऐसा निशान, थम गई तलाश

कृपया शेयर करें

लगातार सही खबर सबसे पहले जानने के लिए हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़े

Join Now

Join Telegram

Join Now

error: Content is protected !!