नक्सलियों के छिपे ठिकाने पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 7 प्रेशर कुकर IED बरामद, गरियाबंद-धमतरी सीमा क्षेत्र के लिए भी अहम संकेत ।

Sangani

By Sangani

ओडिशा के नुआपाड़ा जिले में पुलिस ने डिमाइनिंग ऑपरेशन के दौरान 7 प्रेशर कुकर IED और बिजली के तारों के 4 बंडल बरामद किए, जानिए पूरी खबर पैरी टाईम्स पर ।

गरियाबंद छत्तीसगढ़ से लगे ओडिशा के नुआपाड़ा जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। माओवादी गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस ने 7 प्रेशर कुकर IED और बिजली के तारों के 4 बंडल बरामद किए हैं। समय रहते विस्फोटक सामग्री मिलने से इलाके में संभावित बड़ा खतरा टल गया।

पटधारा-गरजनपानी इलाके में चला डिमाइनिंग ऑपरेशन

नुआपाड़ा पुलिस की 14 नवंबर 2026 की प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बोडेन थाना क्षेत्र के पटधारा-गरजनपानी इलाके में DVF (डिस्ट्रिक्ट वॉलंटियर फोर्स) की टीम ने सर्चिंग और डिमाइनिंग ऑपरेशन चलाया।

यह कार्रवाई माओवादी डंप होने की विशेष खुफिया सूचना के आधार पर की गई थी। जंगल में सघन तलाशी के दौरान जवानों को संदिग्ध विस्फोटक सामग्री मिली।

7 प्रेशर कुकर IED और तारों के 4 बंडल बरामद

तलाशी अभियान में 7 प्रेशर कुकर IED और बिजली के तारों के 4 बंडल बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार, बरामद सामग्री पुराने माओवादी डंप के अवशेष होने की आशंका है।

समय पर विस्फोटक सामग्री बरामद होने से आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर संभावित खतरा टल गया। बरामद सामग्री को सुरक्षित कर लिया गया है और नियमानुसार आगे की कानूनी एवं जांच संबंधी कार्रवाई शुरू की जा रही है।

गरियाबंद-धमतरी-नुआपाड़ा क्षेत्र के लिए अहम घटनाक्रम

गरियाबंद, धमतरी और नुआपाड़ा का इलाका लंबे समय से माओवादी गतिविधियों के लिहाज से सुरक्षा एजेंसियों के लिए संवेदनशील रहा है। ऐसे में ओडिशा के सीमावर्ती जंगलों में विस्फोटक सामग्री की बरामदगी सुरक्षा अभियान की दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

नुआपाड़ा पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति में यह भी दावा किया है कि डीजीएन डिवीजन (धमतरी-गरियाबंद-नुआपाड़ा) के सभी माओवादी कैडर पूर्व के अभियानों में या तो आत्मसमर्पण कर चुके हैं या निष्क्रिय किए जा चुके हैं।

जंगल में छिपे पुराने विस्फोटक डंप की बरामदगी यह बताती है कि सुरक्षा बलों की सतर्कता और लगातार सर्चिंग कितनी जरूरी है।

यह भी पढ़ें …गरियाबंद कार में आगजनी आधी रात घर में खड़े वाहन को बनाया निशाना, शीशा तोड़कर गैस सिलेंडर और चूल्हे में लगाई आग,दो अन्य कारों को भी जलाने की कोशिश ।

कृपया शेयर करें

लगातार सही खबर सबसे पहले जानने के लिए हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़े

Join Now

Join Telegram

Join Now

error: Content is protected !!