गरियाबंद कार में आगजनी आधी रात घर में खड़े वाहन को बनाया निशाना, शीशा तोड़कर गैस सिलेंडर और चूल्हे में लगाई आग,दो अन्य कारों को भी जलाने की कोशिश ।

Sangani

By Sangani

गरियाबंद कार में आगजनी छुरा ब्लॉक के लोहझर में पंच अरुण कुमार ठाकुर की इको कार में आगजनी,दो अन्य कारों को भी जलाने की कोशिश, सुबह 4 बजे हुआ खुलासा पढ़े पूरी खबर पैरी टाईम्स पर ।

गरियाबंद जिले के छुरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत लोहझर में आगजनी की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। अज्ञात शरारती तत्वों ने घर के अंदर खड़ी वार्ड क्रमांक 12 के पंच अरुण कुमार ठाकुर की इको कार को निशाना बनाते हुए उसके शीशे तोड़ दिए और वाहन के अंदर रखे गैस सिलेंडर व चूल्हे में आग लगा दी। घटना में वाहन के अंदर गैस सिलेंडर फटने के निशान भी मिलने की बात सामने आई है। वहीं, गांव के दो अन्य लोगों की कारों में भी आग लगाने की कोशिश किए जाने की जानकारी मिली है।

गरियाबंद कार में आगजनी

गरियाबंद कार में आगजनी घर के अंदर खड़ी कार को बनाया निशाना

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत लोहझर में वार्ड क्रमांक 12 के पंच अरुण कुमार ठाकुर की इको कार घर के अंदर खड़ी थी। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति ने कार को निशाना बनाया। आशंका जताई जा रही है कि ग्रेनाइट के टुकड़े से वाहन का शीशा तोड़कर अंदर प्रवेश किया गया और वहां रखे गैस सिलेंडर तथा चूल्हे को आग के हवाले कर दिया गया। वाहन के भीतर आग लगने और सिलेंडर फटने जैसे निशान मिलने से घटना की गंभीरता और बढ़ गई है।

गांव की दो अन्य कारों को भी जलाने की कोशिश

इस घटना को लेकर एक और चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि अज्ञात लोगों ने गांव के दो अन्य ग्रामीणों की कारों में भी आग लगाने की कोशिश की। इससे आशंका जताई जा रही है कि यह किसी एक वाहन को नुकसान पहुंचाने की सामान्य घटना नहीं, बल्कि गांव में कई वाहनों को निशाना बनाने की कोशिश हो सकती है। हालांकि, घटना के पीछे किसका हाथ है और इसके पीछे क्या वजह रही, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

सुबह 4 बजे परिजनों को हुई जानकारी, 112 को दी सूचना

परिजनों को घटना की जानकारी सुबह करीब 4 बजे हुई। वाहन में आगजनी की स्थिति सामने आने के बाद तत्काल इसकी सूचना डायल 112 को दी गई। सूचना मिलते ही 112 की टीम मौके पर पहुंची। घटना के बाद गांव में दहशत और तरह-तरह की चर्चाओं का माहौल है।

फिलहाल इस आगजनी की वारदात को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। घर के अंदर खड़ी कार को निशाना बनाने, गैस सिलेंडर और चूल्हे में आग लगाने तथा अन्य दो वाहनों को भी जलाने की कोशिश के पीछे आखिर किसकी मंशा थी? इसका खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा।

यह भी पढ़ें ….कृषक उन्नति योजना 2026-27 किसानों को प्रति एकड़ मिलेंगे 13,839 तक,पारस ठाकुर ने कहा..किसान समृद्ध होगा तो गांव समृद्ध होगा ।

कृपया शेयर करें

लगातार सही खबर सबसे पहले जानने के लिए हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़े

Join Now

Join Telegram

Join Now

error: Content is protected !!