वोट चोरी के आरोपों पर गरियाबंद में कांग्रेस ने जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए पैदल मार्च कर कलेक्ट्रेट का घेराव किया ।

Sangani

By Sangani

वोट चोरी के आरोपों गरियाबंद में वोट चोरी के आरोपों को लेकर कांग्रेस ने विरोध मार्च निकालकर कलेक्ट्रेट का घेराव किया। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी और उनके निर्णयों की समीक्षा की मांग की पढ़े पूरी ख़बर पैरी टाईम्स पर।

गरियाबंद वोट चोरी के आरोपों और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने सोमवार दोपहर 2 बजे गरियाबंद में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया, जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रावणभाठा मैदान से कलेक्ट्रेट तक विरोध मार्च निकाला और कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।

वोट चोरी के आरोपों

वोट चोरी के आरोपों को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के निर्देश पर जिला मुख्यालय में प्रदर्शन

कांग्रेस की ओर से यह प्रदर्शन मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी और उनके निर्णयों की समीक्षा की मांग को लेकर किया गया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुखचंद बेसरा सहित पार्टी के जिला पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल, किसान कांग्रेस और विभिन्न मोर्चा-प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता शामिल हुए।

रावणभाठा से कलेक्ट्रेट तक निकला विरोध मार्च

सोमवार दोपहर रावणभाठा मैदान में कांग्रेस कार्यकर्ता जुटे। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च शुरू किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूची को लेकर पार्टी द्वारा उठाए जा रहे सवालों को दोहराया। मार्च कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचा, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कार्यालय का घेराव कर विरोध दर्ज कराया।

ज्ञापन सौंपकर उठाईं मांगें

कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन के माध्यम से अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। पार्टी का कहना है कि मतदाता सूची और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े आरोपों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए तथा संबंधित निर्णयों की समीक्षा की जानी चाहिए। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।

कांग्रेस का यह आंदोलन ऐसे समय हुआ है जब पार्टी देशभर में ‘वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े सवाल उठा रही है। गरियाबंद में हुए प्रदर्शन के दौरान भी कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इन्हीं मुद्दों को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया।

यह भी पढ़ें…गरियाबंद में पंचायत सचिव बर्खास्त, कागजों का खेल सचिब जी को पड़ा भारी.. हिसाब किताब में लापरवाही के बाद सीईओ ने कर दी छुट्टी ।

कृपया शेयर करें

लगातार सही खबर सबसे पहले जानने के लिए हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़े

Join Now

Join Telegram

Join Now

error: Content is protected !!