गरियाबंद दिव्यांग बेटे को ढूंढने की गुहार 38 वर्षीय दिव्यांग युवक जीवन निषाद 3 अक्टूबर से लापता है। बेटे की तलाश में मां ने लोगों से भावुक अपील की, जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचित करें।
गरियाबंद मां की ममता का दर्द उस वक्त और गहरा हो जाता है, जब उसकी आंखों का तारा अचानक उससे बिछड़ जाए। एक मां की आंखें आज भी अपने बेटे की राह देख रही हैं। दिल में बस एक ही उम्मीद है कि कहीं से उसका बेटा वापस लौट आए। वह हर किसी से गुहार लगा रही है कि कोई उसके बेटे को ढूंढकर घर पहुंचा दे। मामला गरियाबंद जिले का है, जहां मानसिक रूप से अस्वस्थ बताए जा रहे 38 वर्षीय दिव्यांग युवक के लापता होने के बाद परिवार परेशान है।

गरियाबंद दिव्यांग बेटे को ढूंढने की गुहार,मेरा बेटा जहां भी हो, उसे घर पहुंचा दो…
मिली जानकारी के अनुसार लापता युवक का नाम जीवन निषाद, पिता सुखित निषाद, उम्र 38 वर्ष है। वह ग्राम दर्रीपारा, कोचबाय, थाना गरियाबंद, जिला गरियाबंद का निवासी है। बताया जा रहा है कि जीवन निषाद दिनांक 03 अक्टूबर 2026 को जिला उपजेल गरियाबंद के पास से कहीं लापता हो गया। इसके बाद से परिजन उसकी तलाश में परेशान हैं।
परिजनों के मुताबिक युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। ऐसे में उसके अकेले कहीं भटकने और अपनी बात ठीक से नहीं बता पाने की आशंका परिवार की चिंता को और बढ़ा रही है। मां के लिए हर गुजरता दिन किसी इंतजार और अनजाने डर से कम नहीं है।
लापता जीवन निषाद

एक सूचना से मिल सकती है मां को जिंदगी भर की खुशी
परिवार की ओर से आम लोगों से भावुक अपील की जा रही है कि यदि किसी को भी जीवन निषाद दिखाई दे या उसके संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल परिजनों अथवा नजदीकी पुलिस थाने को सूचना दें।
परिवार की अपील है कि इस खबर को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाएं। हो सकता है किसी एक व्यक्ति की छोटी-सी सूचना एक मां को उसका बिछड़ा बेटा वापस दिला दे।
गरीब परिवार ने बेटे के लिए की इनाम की घोषणा
परिवार की ओर से जीवन निषाद को खोजने या उसके संबंध में पुख्ता जानकारी देने वाले व्यक्ति को उचित सम्मान और पारितोषिक देने की बात कही गई है। एक मां की पुकार है अगर कहीं जीवन दिखाई दे तो उसे अकेला न छोड़ें, उसकी मदद करें और सुरक्षित घर पहुंचाने में सहयोग करें। क्योंकि किसी मां के लिए उसके बेटे की वापसी से बड़ा कोई उपहार नहीं हो सकता।
जीवन निषाद की जानकारी मिले तो इन नंबरों पर करें संपर्क
परिवार ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को भी लापता जीवन निषाद दिखाई दे या उसके बारे में कोई जानकारी मिले तो तत्काल नीचे दिए गए मोबाइल नंबरों पर संपर्क करें।
संपर्क नंबर:
- 9243366971
- 9202195811
परिवार की ओर से जीवन निषाद को खोजने अथवा उसके संबंध में पुख्ता जानकारी देने वाले व्यक्ति को उचित सम्मान और पारितोषिक देने की बात कही गई है। परिवार की अपील है कि इस खबर को अधिक से अधिक लोगों तक साझा करें। आपकी एक छोटी-सी सूचना किसी मां को उसका बिछड़ा बेटा वापस दिला सकती है। मां की बस इतनी गुहार है मेरा बेटा जहां भी हो, उसे सुरक्षित घर पहुंचाने में मदद करें।