करका के जंगल में बड़ा खुलासा, 1 लाख पेड़ों को नुकसान, 102 हेक्टेयर वनभूमि पर कब्जा, अतिक्रमण हटाने पहुंची 400 की टीम ।

Sangani

By Sangani

करका के जंगल में बड़ा खुलासा गरियाबंद के करका जंगल में 1 लाख पेड़ों को नुकसान और 102.45 हेक्टेयर वनभूमि पर अतिक्रमण का खुलासा, 400 से अधिक कर्मचारियों की संयुक्त कार्रवाई, आगजनी की कोशिश और 3 आरोपी गिरफ्तार पढ़े पूरी खबर पैरी टाईम्स पर ।

गरियाबंद महानदी के उद्गम क्षेत्र करका के जंगलों में वन संरक्षण को लेकर चल रही कार्रवाई ने एक बड़ा खुलासा किया है। वन विभाग के अनुसार, पिछले करीब एक दशक में यहां लगभग सवा लाख पेड़ों की कटाई और नुकसान हुआ, जबकि 102.45 हेक्टेयर आरक्षित वनभूमि पर अतिक्रमण कर लिया गया था। बुधवार को वन विभाग, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने बड़े अभियान के तहत करका क्षेत्र की अतिक्रमित वनभूमि को कब्जे से मुक्त कराया। कार्रवाई में 4 सौ से अधिक अधिकारी-कर्मचारी तैनात रहे।

करका के जंगल में बड़ा खुलासा

करका के जंगल में बड़ा खुलासा 22 सौ हेक्टेयर वन अधिकार, फिर भी जंगल पर कब्जे का आरोप

विभागीय जानकारी के अनुसार, वर्ष 2020 में ग्रामसभा करका को लगभग 2,200 हेक्टेयर वन क्षेत्र में सामुदायिक वन संसाधन अधिकार (CFRR) प्रदान किए गए थे। इन अधिकारों का उद्देश्य जंगल का संरक्षण, संवर्धन और सामुदायिक सहभागिता से प्राकृतिक संसाधनों का प्रबंधन था।

लेकिन विभाग का दावा है कि इसके बावजूद जंगल में पेड़ों की कटाई, उन्हें गलाकर सुखाने और कृषि गतिविधियों के जरिए अतिक्रमण बढ़ता गया। वर्ष 2016 में लगभग 22 हेक्टेयर तक सीमित अतिक्रमण 2026 में बढ़कर 102.45 हेक्टेयर तक पहुंच गया। इस विस्तार का दस्तावेजीकरण इसरो की सैटेलाइट इमेजरी और GPS-ड्रोन सर्वे के माध्यम से किया गया है।

400 से अधिक जवानों की मौजूदगी, महिला वनकर्मियों ने संभाला मोर्चा

अतिक्रमण हटाने के अभियान में वन विभाग, पुलिस और जिला प्रशासन के 400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे। महिला वनकर्मियों ने भी कार्रवाई में अग्रणी भूमिका निभाई। विभाग के अनुसार, पिछले चार वर्षों में महिला वनकर्मियों की सक्रिय भागीदारी से 1,090 हेक्टेयर वनभूमि अतिक्रमण मुक्त कराई जा चुकी है।

आगजनी की कोशिश, महिला वनकर्मी पर हमला,3 आरोपी गिरफ्तार

कार्रवाई के दौरान टाइगर रिजर्व क्षेत्र में आगजनी की कोशिश को नाकाम करने और महिला वनकर्मी पर हमले की घटना भी सामने आई है। विभागीय जानकारी के मुताबिक, मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, अतिक्रमणकारियों को उकसाने और बरगलाने वाले लोगों के खिलाफ भी POR दर्ज करने की तैयारी है। पूरे क्षेत्र में निगरानी ड्रोन के जरिए की गई और संभावित घटनाओं के डिजिटल साक्ष्य सुरक्षित किए गए।

जंगल को फिर हरा-भरा बनाने की तैयारी

अतिक्रमण मुक्त क्षेत्र में जल और मिट्टी संरक्षण के लिए कंटूर ट्रेंच निर्माण किया जा रहा है। विभाग के अनुसार, आज 2,500 कंटूर ट्रेंच बनाए गए हैं, जबकि लक्ष्य 25,000 का है। इनसे बारिश के पानी को रोकने, भूजल पुनर्भरण और प्राकृतिक वनस्पति के पुनर्जनन में मदद मिलेगी।

करका की यह कार्रवाई केवल कब्जा हटाने तक सीमित नहीं है। महानदी के उद्गम क्षेत्र और वन्यजीवों के प्राकृतिक आवास को बचाने के लिए अब जंगल को दोबारा हरा-भरा बनाने की चुनौती भी वन विभाग के सामने है।

यह भी पढ़े ..नेशनल हाईवे के पास हादसों को न्योता दे रहा खुला गड्ढा, नगर पालिका अध्यक्ष को जानकारी, फिर भी कार्रवाई का इंतजार… आखिर कब जागेगी नगर पालिका ?

कृपया शेयर करें

लगातार सही खबर सबसे पहले जानने के लिए हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़े

Join Now

Join Telegram

Join Now

error: Content is protected !!