गरियाबंद के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, एक तरफ रोजगार का रास्ता, दूसरी तरफ छात्रवृत्ति का सहारा, 30 जून है आखिरी तारीख ।

Sangani

By Sangani

गरियाबंद के युवाओं के लिए सुनहरा मौका विद्यार्थियों और कलाकारों के लिए बड़ी खुशखबरी,परिवहन सुविधा केन्द्रों के लिए आवेदन आमंत्रित, वहीं होनहार विद्यार्थियों और युवा कलाकारों को छात्रवृत्ति का लाभ मिलेगा। दोनों योजनाओं के लिए 30 जून 2026 तक आवेदन किए जा सकते हैं। जानें पात्रता, आवश्यक दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया पूरी जानकारी पैरी टाईम्स पर ।

गरियाबंद जिले के युवाओं, विद्यार्थियों और युवा कलाकारों के लिए जून का महीना सुनहरे अवसर लेकर आया है। यदि आप रोजगार की तलाश में हैं या आर्थिक अभाव के कारण अपनी पढ़ाई और कला प्रतिभा को आगे बढ़ाने में कठिनाई महसूस कर रहे हैं, तो आपके लिए दो महत्वपूर्ण योजनाओं के दरवाजे खुल चुके हैं। खास बात यह है कि दोनों योजनाओं के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून निर्धारित की गई है।
एक ओर परिवहन विभाग जिले में 10 नए परिवहन सुविधा केन्द्र स्थापित करने जा रहा है, जिससे स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार का अवसर मिलेगा। वहीं दूसरी ओर संस्कृति विभाग आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों और युवा कलाकारों को छात्रवृत्ति प्रदान करने जा रहा है।

गरियाबंद के युवाओं के लिए सुनहरा मौका

गरियाबंद के युवाओं के लिए सुनहरा मौका,परिवहन सुविधा केन्द्र बन सकते हैं रोजगार का नया माध्यम

छत्तीसगढ़ शासन के परिवहन विभाग द्वारा जिले में कुल 10 परिवहन सुविधा केन्द्र स्थापित किए जाएंगे। इन केन्द्रों के माध्यम से आम नागरिकों को लर्निंग लाइसेंस सहित परिवहन विभाग की विभिन्न ऑनलाइन सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। जिला परिवहन कार्यालय ने इसके लिए इच्छुक और पात्र आवेदकों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।
सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि केन्द्रों के आबंटन में जिले के स्थानीय निवासियों को प्राथमिकता दी जाएगी। इससे स्थानीय युवाओं को अपने क्षेत्र में ही स्वरोजगार शुरू करने का अवसर मिलेगा। आवेदन के लिए 200 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है और इच्छुक आवेदक 30 जून 2026 की शाम 5:30 बजे तक जिला परिवहन कार्यालय में आवेदन जमा कर सकते हैं।
आवेदक के पास न्यूनतम 100 वर्गफुट का भवन, कम्प्यूटर, इंटरनेट, बायोमेट्रिक डिवाइस, सीसीटीवी कैमरा, पार्किंग सुविधा तथा अन्य तकनीकी संसाधन होना अनिवार्य है। साथ ही 10वीं-12वीं उत्तीर्ण होने के साथ डीसीए, पीजीडीसीए या समकक्ष कम्प्यूटर योग्यता भी आवश्यक रखी गई है।

होनहार कलाकारों और विद्यार्थियों को मिलेगा आर्थिक संबल

दूसरी ओर संस्कृति विभाग द्वारा संचालित अर्थाभावग्रस्त होनहार युवा कलाकार एवं छात्र छात्रवृत्ति योजना के तहत भी आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह योजना अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों तथा लोक कला से जुड़े युवा कलाकारों के लिए बड़ी राहत साबित हो सकती है।
योजना के तहत छत्तीसगढ़ के निवासी 15 से 30 वर्ष आयु वर्ग के ऐसे विद्यार्थी और कलाकार आवेदन कर सकते हैं, जिनके परिवार की वार्षिक आय 72 हजार रुपये से अधिक नहीं है। हालांकि जो विद्यार्थी पहले से किसी अन्य सरकारी छात्रवृत्ति योजना का लाभ ले रहे हैं,

ये नहीं होंगे इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगे।

इस योजना की खास बात यह है कि केवल विद्यार्थी ही नहीं, बल्कि लोक विधा के कलाकार और गुरु-शिष्य परंपरा के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षार्थी भी इसका लाभ ले सकेंगे। प्रत्येक जिले से दो प्रशिक्षार्थियों का चयन किया जाएगा।
स्कूल शिक्षा श्रेणी में मैट्रिक, हायर सेकेंडरी और समकक्ष स्तर के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति मिलेगी, जबकि उच्च शिक्षा श्रेणी में स्नातक, स्नातकोत्तर सहित एफटीआईआई पुणे, सत्यजीत रे फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट कोलकाता, नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा दिल्ली जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को भी योजना का लाभ दिया जाएगा।

30 जून से पहले करें आवेदन

दोनों योजनाएं जिले के युवाओं के लिए अलग-अलग क्षेत्रों में अवसर लेकर आई हैं। एक योजना रोजगार और उद्यमिता का रास्ता खोल रही है, जबकि दूसरी प्रतिभाशाली विद्यार्थियों और कलाकारों के सपनों को आर्थिक मजबूती देने का काम करेगी। ऐसे में पात्र आवेदकों के लिए यह जरूरी है कि वे अंतिम तिथि 30 जून से पहले आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाया जा सके।

यह भी पढ़ें…बिजली बिल पर सियासत गरम, कांग्रेस का गुस्सा फूटा , अमितेश शुक्ला का वीडियो हो रहा वायरल जाने क्या बोले पूर्व राजिम विधायक ।

कृपया शेयर करें

लगातार सही खबर सबसे पहले जानने के लिए हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़े

Join Now

Join Telegram

Join Now

error: Content is protected !!